न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, एक्टिव केस 4000 के करीब, अब तक 28 मौतें दर्ज

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। एक्टिव केस की संख्या 4000 के करीब पहुंच गई है और अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों में नए मामले सामने आए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 11:33:47

देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, एक्टिव केस 4000 के करीब, अब तक 28 मौतें दर्ज

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा तेज़ी से बढ़ता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार तक देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 3758 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 28 हो गई है, जिससे चिंता का माहौल फिर से गहरा गया है। दिल्ली में कुल एक्टिव केस 436 दर्ज किए गए हैं, जिसमें 61 मामलों की वृद्धि देखी गई है। उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 149 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में बढ़े संक्रमण के मामले

महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस के नए मामलों में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राज्य में 65 नए कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से मुंबई में 22, पुणे में 25, ठाणे में 9, पिंपरी-चिंचवड में 6, कोल्हापुर में 2 और नागपुर में 1 मामला दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि 300 मरीजों ने स्वस्थ होकर कोविड को मात दी है। फिर भी राज्य में वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 506 हैं।

राजस्थान में भी संक्रमण ने फैलाए पांव

राजस्थान में भी संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 20 नए कोरोना केस सामने आए, जिनमें 17 मरीज जयपुर, और उदयपुर, बीकानेर व डूंगरपुर से एक-एक केस दर्ज किए गए। नए मरीजों में 74 और 82 साल के दो बुज़ुर्ग, साथ ही 19 से 30 वर्ष की आयु के 7 युवा शामिल हैं। अब तक राज्य में कुल 98 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है, और 15 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बंगाल में भी कोरोना का कहर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुल एक्टिव केस 436 तक पहुंच गए हैं, और अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में 320 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है। हरियाणा में एक्टिव केस 30, उत्तर प्रदेश में 149, और पश्चिम बंगाल में 287 हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में दो मरीजों की मौत कोविड की वजह से हुई है। वहीं तमिलनाडु में 199 सक्रिय मामले सामने आए हैं।

देशभर में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 28 तक पहुंच चुकी है, जो स्वास्थ्य प्रणाली को लेकर एक बार फिर सतर्कता बरतने की चेतावनी है। विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क, सैनिटाइज़र और सामाजिक दूरी जैसे एहतियात फिर से अपनाने का वक्त आ चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं