न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुनील के सी-सेक्शन वाले बयान पर भड़कीं गौहर, पहली डिलीवरी से पहले झेलना पड़ा था मिसकैरेज का दर्द

टीवी के साथ सिनेमा में भी काम कर चुकीं एक्ट्रेस गौहर खान (41) ने पिछले दिनों खुलासा किया कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 11:17:36

2 News : सुनील के सी-सेक्शन वाले बयान पर भड़कीं गौहर, पहली डिलीवरी से पहले झेलना पड़ा था मिसकैरेज का दर्द

टीवी के साथ सिनेमा में भी काम कर चुकीं एक्ट्रेस गौहर खान (41) ने पिछले दिनों खुलासा किया कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं और इस फेज को एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच गौहर ने पिछले दिनों एक्टर सुनील शेट्टी के सी-सेक्शन डिलीवरी को आरामदायक बताने वाले कमेंट पर गुस्सा निकाला है। गौहर ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट ‘मा नोरंजन’ में सुनील का नाम लिए बगैर उनके सी-सेक्शन को आरामदायक बताने वाले कमेंट का जिक्र किया और सवाल करते हुए कहा कि क्या मतलब है? गौहर ने कहा कि मैं चीखकर इस बात को पूछना चाहती हूं कि वो ऐसा कैसे कह सकते हैं?

गौहर ने नॉर्मल और सी-सेक्शन की डिलीवरी को दर्दनाक बताया। गौहर ने कहा कि मेरी पहली डिलीवरी सी-सेक्शन से ही हुई है। गौहर ने सुनील के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बारे में गलत जानकारी कैसे दी जा सकती है। जो प्रेग्नेंसी से गुजरा ही नहीं, जिसने बच्चे को जन्म दिया ही नहीं। उसे कैसे पता होगा कि सी-सेक्शन कितना दर्दनाक होता है। न्यूज़18 को दिए एक इंटरव्यू में हाल ही में नाना बने सुनील ने अपनी बेटी अथिया की तारीफ करते हुए कहा था कि उसने सी-सेक्शन कंफर्ट के बजाय नेचुरल डिलीवरी का ऑप्शन चुना था।

हालांकि उनके सी-सेक्शन डिलीवरी को लेकर किए गए कमेंट की खूब आलोचना हुई जिसके बाद उन्हें क्लियर करना पड़ा कि उनके शब्दों को गलत समझा गया था और रेफरेंस से बाहर ले जाया गया था। आपको बता दें कि गौहर दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उनके घर पर जल्द ही फिर से बच्चे की किलकारी गूंजेगी। एक्ट्रेस टीवी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। गौहर ने रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 7’ का खिताब जीता था। उन्हें आखिरी बार सरगुन मेहता के शो में देखा गया था।

gauhar khan,actress gauhar khan,suniel shetty,athiya shetty,gauhar suniel,gauhar pregnant,zaid darbar,gauhar miscarriage

गौहर ने कहा कि मैं जेहान के जन्म से पहले भी एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं

बता दें गौहर ने साल 2020 में मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग शादी की थी। इस जोड़ी ने साल 2023 में बेटे जेहान का वेलकम किया था। क्या आप जानते हैं कि गौहर मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं? ये बात जेहान के जन्म से पहले की है। गौहर ने अपने व्लॉग मदरहुड जर्नी को लेकर बात की। गौहर ने कहा कि मैं जेहान के जन्म से पहले भी एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं। जैद बेहद खुश थे लेकिन हमारी ये खुशी जल्द ही दुख में बदल गई थी। जब मैं 9 हफ्ते की प्रेग्नेंट थीं तो मेरा मिसकैरेज हो गया था। इसे गौहर जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर मानती हैं।

जिंदगी के इस फेज के बारे में बात करते हुए गौहर रो पड़ीं। गौहर ने इससे पहले इसके बारे में कभी किसी को बताया नहीं था। गौहर का कहना है कि वो इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। गौहर के लिए ये उनके लिए मान पाना काफी मुश्किल था कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के लिए 9 हफ्ते बाद अपना बच्चा खो दिया था। दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया था और ये काफी मुश्किल समय था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी