न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 11,968 सैंपल की जीनोम सीक्वेन्सिंग में 85% मामले डेल्टा वैरिएंट के

कोरोना महामारी से देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं। राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले बढ़कर 76 हो चुके हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 10:09:25

महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 11,968 सैंपल की जीनोम सीक्वेन्सिंग में 85% मामले डेल्टा वैरिएंट के

कोरोना महामारी से देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं। राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले बढ़कर 76 हो चुके हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि डेल्टा प्लस के लक्षण भी अन्य कोरोना वैरिएंट से अलग हैं। आम कोविड मरीज़ों की तुलना में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मरीजों में अलग लक्षण दिख रहे हैं। पेटदर्द, बदन पर रैशेज़ और पैर की उंगलियों का रंग बदलना। चिंता की बात यह है कि डेल्टा वैरिएंट वैक्सीन को भी चकमा दे रहा है। महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस के 76 मरीजों में 10 वैक्सीन की दोनो डोज़ ले चुके हैं। इधर, मुंबई में 54% लक्षण वाले मरीज दिख रहे हैं, पहले लक्षण वाले मरीजों की संख्या 15-20% ही होती थी। महाराष्ट्र से अब तक सबसे ज़्यादा 11,968 सैम्पल जीनोम सीक्वेन्सिंग के लिए भेजे चुके हैं। इस साल फ़रवरी से जुलाई तक भेजे गए इन सैम्पल में से 85% मामले डेल्टा वैरिएंट के डिटेक्ट हुए हैं।

राज्य में डेल्टा प्लस के मामले बढ़कर 76 हो चुके हैं। इनमें से 10 लोग वैक्सीन की दोनो डोज़ ले चुके हैं। डेल्टा प्लस से मरने वालों की संख्या राज्य में 5 है। कोविड सेवा में तैनात एक्सपर्ट्स, डेल्टा प्लस के मरीज़ों में कोविड के आम लक्षणों से अलग लक्षण भी पा रहे हैं। ऐसे मरीज़ों के सैम्पल जीनोम सीक्वन्सिंग के लिए तुरंत भेजे जा रहे हैं।

कोविड हॉस्पिटल के डॉ द्यानेशवर वाघमारे ने बताया कि डेल्टा प्लस में जो हम अब्ज़र्व कर रहे हैं उसमें, पेट या पेट के नीचले हिस्से में दर्द, बदन पर रैशेज़, पैर की उंगलियों का रंग उतरना, ये दो से तीन लक्षण हमें मरीज़ों में अलग से दिखे हैं। इन्हीं लक्षणों पर हम सस्पेक्ट करते हैं की शायद मरीज़ को डेल्टा प्लस होगा। कोरोना का यह वैरिएंट ज़्यादा संक्रामक है और अगर डेल्टा और बीटा वैरिएंट से तुलना करें तो इस वैरिएंट में मरीज़ ज़्यादा गम्भीर हो सकता है।

बीकेसी जंबो फ़ैसिलिटी के डीन डॉ राजेश डेरे ने कहा,'डेल्टा के लक्षणों पर हमारे डॉक्टर नज़र बनाए हुए हैं, अगर ऐसे लक्षण वाला मरीज़ दिखता है तो उनके सैम्पल NIV भेजेंगे और अगर स्ट्रेन डिटेक्ट हो जाता है, तो मरीज़ को आइसोलेट करके इलाज करेंगे।'

मुंबई शहर में फ़िलहाल 2835 ऐक्टिव कोविड मरीज़ हैं, इनमें 850 बिना लक्षण वाले, एसिम्प्टमैटिक मरीज़ हैं तो 1529 सिम्प्टमैटिक, यानी 54% लक्षण वाले मरीज़ हैं। पहले 70-75% एसिम्प्टमैटिक मरीज़ होते थे। गम्भीर मरीज़ों की संख्या शहर में 455 है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज