न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: ओवैसी की पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को बनाया रोमांचक, AIMIM का कांग्रेस को समर्थन

महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों पर आज चुनाव है। इससे पहले AIMIM ने राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए मौजूदा सरकार महा विकास अघाड़ी को समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि, AIMIM विधायक कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Jun 2022 8:44:54

महाराष्ट्र: ओवैसी की पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को बनाया रोमांचक, AIMIM का कांग्रेस को समर्थन

महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों पर आज चुनाव है। इससे पहले AIMIM ने राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए मौजूदा सरकार महा विकास अघाड़ी को समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि, AIMIM विधायक कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट करेंगे।

महाराष्ट्र एआईएमआईएम के अध्यक्ष इम्तियाज जलील ने जानकारी देते हुए कहा है कि बीजेपी को हराने के लिए हमारी पार्टी AIMIM ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (MVA) को वोट देने का फैसला किया है। हमारे 2 एआईएमआईएम महाराष्ट्र विधायकों को कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को वोट देने के लिए कहा गया है। सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि बीजेपी को हराने के लिए, हमारी पार्टी महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को वोट देने का फैसला किया है। हालांकि हमारे राजनीतिक व वैचारिक मतभेद जारी रहेंगे।

इसके अलावा ट्वीट कर लिखा कि हमने धूलिया और मालेगांव में अपने विधायक निर्वाचन क्षेत्रों के विकास से संबंधित कुछ शर्तें रखीं। एआईएमआईएम ने सरकार से एमपीएससी में अल्पसंख्यक सदस्य नियुक्त करने और महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड की आय बढ़ाने के लिए कदम उठाने की मांग की है और साथ ही मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग की।

महाराष्ट्र में 6 सीटों पर चुनाव

महाराष्ट्र में 6 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है। यहां 6वीं सीट पर निर्दलियों की भूमिका अहम मानी जा रही है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने 4 उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि बीजेपी ने 3 उम्मीदवारों को उतारा है। महाराष्ट्र में एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 42 विधायक चाहिए।

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। महाविकास अघाड़ी के पास 168 विधायकों का समर्थन है। इनमें शिवसेना के 55, एनसीपी के 53, कांग्रेस के 44 और अन्य पार्टियों के 8 और 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। बीजेपी के पास 106 विधायक हैं। जबकि 7 अन्य का समर्थन है। ऐसे में बीजेपी अपने 2 उम्मीदवारों को आसानी से जिता सकती है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अनिल बोंडे आसानी से राज्यसभा पहुंच जाएंगे। लेकिन तीसरे उम्मीदवार धनंजय महादिक के पास 29 वोट हैं, ऐसे में उन्हें जीतने के लिए 13 और वोट चाहिए।

शिवसेना को 6वीं सीट पर जीतने के लिए चाहिए 15 वोट

जबकि महाविकास अघाड़ी गठबंधन की बात करें तो वह भी मुकाबले में कड़ी टक्कर दे रही है। शिवसेना के विधानसभा में कुल 55, एनसीपी के 54 और कांग्रेस के कुल 44 विधायक हैं। गठबंधन के तीनों दल एक-एक सीट आसानी से जीत रहे हैं। उसके बाद शिवसेना के 13, एनसीपी के 12 और कांग्रेस के 2 वोट बचते हैं। कुल 27 वोट गठबंधन के पास हैं। जबकि उसे 15 वोटों की और जरूरत रहेगी। 6वीं सीट पर शिवसेना के संजय पवार और बीजेपी के धनंजय महादिक के बीच मुकाबला है।

बता दें कि आज चार राज्य राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा और महाराष्ट्र की 16 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की डर के चलते कई राजनीतिक दलों ने अपने विधायकों को होटलों में रोक रखा है। जबकि निर्वाचन आयोग ने विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं और सम्पूर्ण मतदान की वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?