न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पावर नैप क्या है, जानें कैसे यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाती है बेहतर

पावर नैप क्या है और यह आपके शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद होती है। जानें पावर नैप लेने का सही समय, इसके फायदे और कैसे यह आपकी ऊर्जा, फोकस और मूड को बेहतर बनाती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 24 May 2025 7:31:31

पावर नैप क्या है, जानें कैसे यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाती है बेहतर

पावर नैप आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। यह एक छोटी लेकिन प्रभावशाली नींद होती है, जो लगभग 20 से 30 मिनट की होती है। इतनी छोटी सी झपकी आपके शरीर को ऊर्जा का नया संचार देती है। यह न केवल आपके मूड को बेहतर बनाती है, बल्कि आपके शरीर को भी स्वस्थ और सक्रिय बनाती है। पावर नैप आपके लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है।

पावर नैप का असर तभी होता है जब इसे सही समय और सही जगह पर लिया जाए। जब आपको लगे कि आपका शरीर अत्यधिक थक गया है और आपके अंदर ऊर्जा की कमी है, तो उस समय पावर नैप लेना फायदेमंद रहता है। ध्यान रखें कि आप आरामदायक और शांत जगह पर ही पावर नैप लें ताकि आपका दिमाग पूरी तरह से तरोताजा हो सके। अब विस्तार से जानते हैं कि पावर नैप होती क्या है और यह हमारे लिए कैसे लाभकारी है।

पावर नैप क्या होती है?

पावर नैप का मतलब है एक छोटी नींद, जो आमतौर पर 10 से 30 मिनट की होती है। भले ही यह नींद कम समय की होती है, लेकिन यह आपके शरीर को नई ऊर्जा देने में और फिर से काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। जब भी आप काम के बीच थका हुआ महसूस करें और मन न लग रहा हो, तब 10-15 मिनट की पावर नैप लें। इसके बाद आप महसूस करेंगे कि आपकी थकान कम हो गई है और काम करने का मन फिर से जाग उठा है।

पावर नैप लेने का सही समय क्या है?

पावर नैप लेने का सबसे अच्छा समय दोपहर होता है। खासतौर पर दोपहर के 1 बजे से 3 बजे के बीच यह लेना फायदेमंद रहता है। जब खाना खाने के बाद नींद आने लगे, तब घंटों सोने की बजाय आधे घंटे की पावर नैप लें। इससे आपका शरीर अधिक ऊर्जावान महसूस करेगा। आइए अब जानते हैं कि पावर नैप के क्या-क्या फायदे होते हैं।

पावर नैप के 5 फायदे

1. एनर्जी को बढ़ाता है

कई बार लोग अपनी थकान मिटाने के लिए जरूरत से ज्यादा चाय या कॉफी पी लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं। इसके बजाय जब आपको थकान महसूस हो, पावर नैप लें। इससे आपका शरीर तुरंत एनर्जी से भर जाता है।

2. फोकस बढ़ाता है

जब दिमाग काम और तनाव से थक जाता है, तब ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। पावर नैप से दिमाग तरोताजा हो जाता है, जिससे आपका फोकस और काम करने की क्षमता बढ़ती है।

3. मूड में सुधार करता है
अधिक काम और कम नींद के कारण गुस्सा, चिड़चिड़ापन या उदासी हो सकती है। पावर नैप लेने से आपका मूड बेहतर होता है और आप अधिक खुश महसूस करते हैं।

4. माइंड को तेज करता है

रोजाना पावर नैप लेने से आपकी याददाश्त मजबूत होती है और नई चीजें सीखने की क्षमता बढ़ती है। जब दिमाग थका नहीं होता तो वह नई जानकारी को आसानी से समझ और याद रख सकता है।

5. क्रिएटिविटी को बढ़ावा देता है

पावर नैप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपकी रचनात्मकता को बढ़ाता है। पावर नैप लेने के बाद दिमाग में नए-नए आइडिया आते हैं, जिससे आपकी सोच और कल्पना शक्ति और भी विकसित होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज