न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ भगदड़ का प्रभाव, रायबरेली में स्कूल बंद, जौनपुर, फतेहपुर और सोनभद्र में श्रद्धालुओं को रोका गया

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे मची दर्दनाक भगदड़ में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। इस हादसे का असर अब आसपास के जिलों में भी देखने को मिल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jan 2025 12:46:40

 महाकुंभ भगदड़ का प्रभाव, रायबरेली में स्कूल बंद, जौनपुर, फतेहपुर और सोनभद्र में श्रद्धालुओं को रोका गया

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे मची दर्दनाक भगदड़ में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। इस हादसे का असर अब आसपास के जिलों में भी देखने को मिल रहा है। सोनभद्र, रायबरेली, फतेहपुर, चंदौली समेत कई इलाकों में श्रद्धालुओं को रोका गया है ताकि प्रयागराज में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

रायबरेली में ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, फतेहपुर की ओर से आने वाले यात्रियों को सुरक्षा बलों ने सीमा पर ही रोक लिया है। सोनभद्र में भी महाकुंभ और मौनी अमावस्या के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। यहां से चार राज्यों के श्रद्धालु प्रयागराज की ओर यात्रा करते हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रयागराज में भीड़ के दबाव को कम करने के लिए सोनभद्र बार्डर पर हजारों श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन और बस डिपो पर ही रोक लिया है।

सोनभद्र बॉर्डर पर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थानों पर रोका गया है। बिहार से आने वाले श्रद्धालुओं को सुअरसोत, झारखंड के श्रद्धालुओं को विंढमगंज, छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को बभनी और मध्यप्रदेश से आने वालों को शक्तिनगर व घोरावल में रोका गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डीएम, एसएसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी और सुरक्षा बल रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और सीमाओं पर तैनात किए गए हैं। इस बीच, कई कुंभ स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा गया। यात्रियों से अपील की गई है कि वे जान जोखिम में डालकर यात्रा न करें।

रायबरेली में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

रायबरेली में मौनी अमावस्या स्नान के बाद वापस लौटने वाले वाहनों की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। स्कूलों को आदेश दिया गया है कि वे इस निर्देश का सख्ती से पालन करें।

महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें रद्द

चंदौली में भी महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे स्टेशन को अलर्ट किया गया है। भारी भीड़ को देखते हुए DDU स्टेशन से कई कुंभ स्पेशल ट्रेनों को रोक दिया गया है। हजारों यात्री स्टेशन पर ही रुके हुए हैं। रेल प्रशासन और डिविजन के अधिकारी स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों के लिए व्यवस्था बना रहे हैं। बैरियर लगाकर स्टेशन पर एंट्री पर रोक भी लगा दी गई है। एसीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

फतेहपुर में पुलिस और सेना के जवान तैनात

प्रयागराज से सटे फतेहपुर में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को रोका गया है। यहां पर पुलिस और सेना के जवान तैनात किए गए हैं। सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोका गया है। इसके साथ ही कौशांबी, बांदा, रायबरेली समेत कई जगहों पर फोर्स मुस्तैद होकर बाहरी प्रदेश के वाहनों को रूट डायवर्जन कर प्रयागराज भेज रही है। पूरे इलाके पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है। सुल्तानपुर घोष बार्डर में हजारों वाहन रोके गए हैं।

अमेठी में सील की गईं सीमाएं

मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज संगम में भारी भीड़ के कारण हुई भगदड़ को देखते हुए अमेठी की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सभी वाहनों को जनपद की सीमा पर रोका जा रहा है, खासकर प्रयागराज की तरफ जाने वाली बसों और अन्य वाहनों को। कई श्रद्धालुओं से भरी बसें अमेठी सीमा पर ही रोक दी गई हैं। रामगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर और अमेठी-प्रतापगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कड़ा पहरा लगाया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

जौनपुर में बसें और चार पहिया गाड़ियां रोकी गईं

जौनपुर में भी प्रयागराज जाने वाली बसों, चार पहिया वाहनों और तीर्थयात्रियों को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया है। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने सभी से अपील की है कि वे भारी भीड़ के कारण अगले 24 घंटे तक कुंभ में न जाएं और सुरक्षित रहने का प्रयास करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात