न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ 2025: अब तक 27.58 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, आज 90 लाख से अधिक लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 27.58 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 2:52:36

महाकुंभ 2025: अब तक 27.58 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान, आज 90 लाख से अधिक लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 27.58 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। वहीं, 30 जनवरी की सुबह तक 92.90 लाख से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई, जबकि 82.90 लाख से अधिक लोग प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र पहुंच चुके हैं।

मौनी अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब

29 जनवरी को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर संगम तट पर आस्था की लहर देखने को मिली, जब लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। हालांकि, इसी दिन भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए।

सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक आयोग से जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दे रहा है।

हादसे में जान गंवाने वालों को यूपी सरकार देगी 25 लाख का मुआवजा

मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में मची भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को यूपी सरकार ने 25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, इस दिन 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य स्नान किया था, जबकि सरकार को 8-10 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद थी। हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है।

सीएम योगी की अपील:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नजदीकी घाटों पर ही स्नान करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें। वहीं, भारतीय रेलवे द्वारा 360 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो हर 4 मिनट में खुल रही हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

सख्त कदम: वाहनों की एंट्री बंद, वीआईपी पास रद्द

- 4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को पैदल संगम जाने की अनुमति होगी।
- प्रयागराज में चार पहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।
- सिर्फ बाइक, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को मेला क्षेत्र में जाने की अनुमति होगी।
- मेला क्षेत्र को नो व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है।
- महाकुंभ में वीआईपी स्नान को लेकर उठ रहे सवालों के बाद सरकार ने सभी वीआईपी पास रद्द कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात