न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, 12 साल से छोटे बच्चों के माता-पिता को पहले लगेगा कोरोना का टीका

सरकार ने फैसला लिया है कि जिन पैरेंट्स के बच्चे 12 साल या उससे कम उम्र के है उनको प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 9:58:24

MP News: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, 12 साल से छोटे बच्चों के माता-पिता को पहले लगेगा कोरोना का टीका

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी संभावित लहर से पहले वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला लिया है कि जिन पैरेंट्स के बच्चे 12 साल या उससे कम उम्र के है उनको प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है, लेकिन तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। हमने तीसरी लहर के मुकाबले के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक साबित हो सकती है ऐसे में हमने फैसला लिया है कि जिन माता-पिता के बच्चों की उम्र 12 साल से कम है उनको टीकाकरण में हम प्राथमिकता देंगे। अगर किसी बच्चे को संक्रमण हुआ तो उसके साथ माता या पिता का रहना बेहद जरुरी हो जाता है। इसलिए उनका टीकाकरण हो जाएगा तो वह संक्रमण से मुक्त रहेंगे और अपने बच्चों की सही देखभाल कर सकेंगे।

इसके अलावा जो बच्चे विदेश में पढ़ाई करने वाले है उनको भी प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे ध्यान में यह तथ्य भी आया कि मध्य प्रदेश के कई बेटे-बेटियां शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेशों में जाते हैं। इसलिए हमने यह फैसला भी किया है कि जिन बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना है, उनको भी प्राथमिकता के आधार पर टीके लगाएंगे, ताकि वह सुरक्षित विदेश जा सकें और शिक्षा का ग्रहण कर सके।

अब तक लगे 1.13 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज

मध्य प्रदेश में अब तक 1.13 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को 20.52 लाख का पहला डोज लगाया जा चुका है। जबकि, 45 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों को 66.30 लाख से ज्यादा पहला डोज और 11.97 लाख से ज्यादा दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

गुरुवार को मिले 846 मरीज

मध्यप्रदेश में गुरुवार को 846 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,746 लोग ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 7.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,207 लोगों की मौत हो चुकी है। 14,186 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?