Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत ने वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना...', Global Investors Summit में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो चुकी है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 12:16:10

 'भारत ने वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना...', Global Investors Summit में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो चुकी है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने समिट में देर से आने के लिए माफी मांगी और बताया कि बच्चों की बोर्ड एग्जाम के कारण उन्होंने देरी से निकलने का निर्णय लिया, ताकि बच्चे समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंच सकें। इसके बाद पीएम मोदी ने बीजेपी सरकारों के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के पिछले दो दशकों में हुए विकास के बारे में बात की।

पीएम मोदी ने कहा, “जिस मध्य प्रदेश में कभी खराब सड़कों के कारण बसें तक ठीक से नहीं चल पाती थीं, वह आज देश की ईवी क्रांति के अग्रणी राज्यों में से एक बन चुका है। जनवरी 2025 तक एमपी में करीब दो लाख इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) रजिस्टर्ड हो जाएंगे, जो दिखाता है कि यह राज्य अब मैन्युफैक्चरिंग के नए सेक्टर के लिए शानदार डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।”

मध्य प्रदेश के लिए पीएम मोदी की बड़ी बातें:

टॉप 5 राज्यों में शामिल होने की क्षमता

पीएम मोदी ने कहा, "मध्य प्रदेश में विकास की पूरी संभावना है और यह राज्य बीते दो दशकों में ट्रांसफॉर्मेशन का दौर देख चुका है। राज्य का रेल नेटवर्क मॉर्डनाइज किया जा रहा है, जिसमें भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एक बेहतरीन उदाहरण है। इसी तरह 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्कीम के तहत मॉर्डन किया जा रहा है।"

लॉजिस्टिक से जुड़े सेक्टर की ग्रोथ

"मध्य प्रदेश में आज 5 लाख किलोमीटर से अधिक रोड नेटवर्क है। ऐसे में लॉजिस्टिक से जुड़े सेक्टर की ग्रोथ निश्चित है। इसके साथ ही सरकार ने बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है, जो एमपी को पेट्रोकेमिकल हब बना देगा।"
प्रधानमंत्री मोदी का GIS 2025 में भाषण की प्रमुख बातें:

"पूरी दुनिया, चाहे सामान्य लोग हों, अर्थशास्त्र विशेषज्ञ हों, विभिन्न देश हों या अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं, सभी भारत से बहुत आशाएं रखती हैं।"
"बीते दशक में भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि की है, और खासकर ग्रीन एनर्जी में हम ने वह कर दिखाया है, जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी।"
"औद्योगिक विकास के लिए जल सुरक्षा महत्वपूर्ण है, इसलिए हम जल संरक्षण पर जोर दे रहे हैं और रिवर इंटरलिंकिंग जैसे मेगा मिशन पर भी काम कर रहे हैं।"
"हमने बजट में भारत की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें मिडिल क्लास को सशक्त करने के लिए 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री किया गया है।"
"बीते एक दशक में राष्ट्रीय स्तर पर बड़े रिफॉर्म्स की गति को तेज किया गया है, और अब स्टेट और लोकल लेवल पर भी रिफॉर्म्स को प्रोत्साहित किया जा रहा है।"
"भारत के विकसित भविष्य में टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, और ये तीनों सेक्टर करोड़ों नई नौकरियों के सृजन में मदद करेंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology