Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में 18+ लोगों का वैक्सीनेशन आज से, टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरुरी

बिहार में 18 से 44 वर्ष के लोगों का कोरोना टीकाकरण आज यानी नौ मई से शुरू हो रहा है। यह टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त होगा। जिसकी घोषणा पहले ही नितीश कुमार कर चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 09 May 2021 10:23:57

बिहार में 18+ लोगों का वैक्सीनेशन आज से, टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरुरी

बिहार में 18 से 44 वर्ष के लोगों का कोरोना टीकाकरण आज यानी नौ मई से शुरू हो रहा है। यह टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त होगा। जिसकी घोषणा पहले ही नितीश कुमार कर चुके है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि टीकों की करीब 3.5 लाख डोज शनिवार को विशेष विमान से पटना आ गई है। बता दे, केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने की अनुमति दी है लेकिन बिहार में अभी तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण यह शुरू नहीं हो पाया था। सरकार ने 15.92 लाख वैक्सीन का पहला ऑर्डर दिया है। अभी वैक्सीन की सिर्फ 3.5 लाख डोज ही मिली है। टीकाकरण निकटतम स्वास्थ्य सुविधा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होगा। रविवार से 18+ के वैक्सीनेशन का एलान होते ही अब राज्य की 61% आबादी टीकाकरण के दायरे में आ गई है।

पटना में गर्दनीबाग सदर अस्‍पताल के अलावा गर्दनीबाग शहरी प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भी 18 से 44 वर्ष के लोगों को आज से कोरोना का टीका लगेगा। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री के संसदीय क्षेत्र बक्‍सर जिले में सदर पीएचसी से आज टीकाकरण की शुरुआत होगी।
45 से अधिक उम्र वाले लोगों को पहले की तरह ही निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना का टीका लगता रहेगा। हालांकि 18 से 44 आयुवर्ग के लिए टीकाकरण केंद्रों की व्‍यवस्‍था नए सिरे से की गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि 18 से 44 आयुवर्ग का टीकाकरण वैसे केंद्रों पर नहीं होगा, जहां कोरोना के टेस्‍ट या इलाज की व्‍यवस्‍था भी चल रही है। इसका सीधा मतलब है कि पीएमसीएच, एनएमसीएच, आइजीआइएमएस और एम्‍स जैसे अस्‍पतालों में इस आयुवर्ग को टीका नहीं लगेगा। उन्‍होंने बताया कि युवाओं के लिए जल्‍द ही नए टीकाकरण केंद्रों को चिह्न‍ित कर सुविधा का विस्‍तार किया जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

- कोविन के साथ आरोग्य सेतु और उमंग एप से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
- पहले कोविन वेबसाइट पर जाना होगा और अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
- संबंधित मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालते ही पेज खुल जाएगा।
- पहले आपको 4 प्रकार की जानकारी देनी होगी।
- फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड, उम्र और जेंडर की जानकारी भरनी होगी।
- इसी क्रम में आप वैक्सीनेशन की साइट और समय खुद से तय कर सकते हैं।
- उम्र के लिए आपको आधार कार्ड या इससे जुड़ा अन्य प्रमाण पत्र देना होगा।
- अगर आप रजिस्ट्रेशन पहले कर चुके हैं तो उसमें फिर से सेशन और साइट सेलेक्ट कर दें । ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद रहें सावधान

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको कम्प्यूटर स्क्रीन पर एक रसीद दिखेगी, जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है। इसे वैक्सीनेशन के समय साथ लेकर जाना है और साइट पर इसकी एंट्री होते ही आपको वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए स्पॉट पर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ID और उम्र को लेकर संबंधित प्रमाण पत्र दिखाना होगा। इसके बाद ही वैक्सीनेशन काउंटर पर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

शनिवार को मिले 12498 नए मरीज

बिहार में शनिवार को 24 घंटे में 12 हजार 498 नए मामले आए हैं, जबकि 14 हजार 962 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस माह कुल 96 हजार 111 नए संक्रमित आए हैं। जबकि, 90 हजार 764 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। कोरोना को मात देने वालों की बढ़ती संख्या से अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी बहुत तेजी से उतार चढ़ाव नहीं हो रहा है। इस कारण से रिकवरी रेट भी अब बढ़कर 79.9% हो गई है।

जांच बढ़ी, नहीं बढ़े मामले

- 24 घंटे में 108010 लोगों की जांच हुई
- 12948 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
- राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 580217
- अब तक ठीक होने वालों की संख्या 464025
- अब तक कोरोना से मौत के आंकड़े 3225
- राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 112976
- 24 घंटे में 76 मौतें

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका