न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delhi Air Pollution: केजरीवाल सरकार ने एक हफ्ते के लिए बंद किए स्कूल, 17 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर भी रोक, सरकारी कर्मचारी भी घर से करेंगे काम

अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए हैं, जबकि सभी सरकारी कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 9:34:44

Delhi Air Pollution: केजरीवाल सरकार ने एक हफ्ते के लिए बंद किए स्कूल, 17 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी पर भी रोक, सरकारी कर्मचारी भी घर से करेंगे काम

द‍िल्‍ली में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्‍या पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार और द‍िल्‍ली सरकार ने इसका समाधान खोज लिया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए हैं, जबकि सभी सरकारी कर्मचारियों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। दरअसल, द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल की ओर से आज शाम को आपातकाली बैठक बुलाई थी। मीट‍िंग में सीएम केजरीवाल के अलावा ड‍िप्‍टी सीएम मनीष स‍िसोदिया, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, चीफ सेक्रेटरी व‍िजय कुमार देव के अलावा अन्‍य संबंध‍ित वर‍िष्‍ठ अधि‍कारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेतावनी दी कि हम संपूर्ण लॉकडाउन के तौर तरीकों पर भी विचार कर रहे हैं। प्राइवेट गाड़ियों को बंद करने का भी सोच रहे हैं। सभी कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी रोक दी गई हैं।

मीट‍िंग में फैसला ल‍िया गया क‍ि सोमवार से एक सप्ताह के लिए सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। वस्तुतः जारी रखने के लिए ताकि बच्चों को प्रदूषित हवा में सांस न लेनी पड़े। इसके अलावा दिल्ली में 14 से 17 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज पर रोक रहेगी।

इसके अलावा बैठक में यह भी न‍िर्णय ल‍िए गए हैं क‍ि दिल्ली के सरकारी ऑफिस के कर्मचारी एक सप्‍ताह के लिए वर्क फ्रॉम होम करेंगे। सभी सरकारी दफ्त्तर एक सप्‍ताह के ल‍िए बंद रहेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की ओर से लॉकडाउन लगाने के व‍िचार पर प्रस्‍ताव कोर्ट के समक्ष रखेंगे। कोर्ट के सामने इस संबंध में प्रस्‍ताव रखेंगे क‍ि लॉकडाउन कैसे लगा सकते हैं।

मीट‍िंग में इन खास ब‍िंदुओं पर ल‍िए ये फैसले

- ईंट के भठ्ठे दिल्ली और NCR में अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
-हॉट मिक्स प्लांट और स्‍टोन क्रेशर पूरे दिल्ली एनसीआर में बंद रहेंगे।
- डीजल जेन सेट बंद रहेंगे।
-दिल्ली एनसीआर में पार्किंग शुल्क 3-4 गुना बढ़ाए जाने की जरूरत।
-खुले में कूड़ा जलाने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

दिवाली के बाद से खराब हुई दिल्ली की हवा अब भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली की हाल कितना बुरा है यह आप इससे समझ सकते हैं कि दुनिया के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में दिल्ली सबसे आगे है।

आज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान कई अहम टिप्पणियां कीं। इस दौरान कोर्ट ने यह भी कहा क‍ि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण एक ज्वलंत मुद्दा है। प्रदूषण के हालात इतने खराब हैं कि घर में भी मास्क लगाना पड़ रहा है। प्रदूषण के हालात बेहद खराब हैं, आपातकालीन स्थिति बन गई है।

कोर्ट ने तो यहां तक ट‍िप्‍पणी कर दी क‍ि सख्त कदम उठाने की जरूरत है तो अगर जरूरत पड़े तो लॉकडाउन भी लगाया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार ने स्कूल खोल दिए हैं। बच्चों को स्कूल जाने पर मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में उनके फेफड़े खराब हो सकते हैं। इस पर भी दिल्ली सरकार विचार करना चाहि‍ए। वहीं दिल्ली सरकार के द्वारा लगाए गए स्मॉग टावर का क्या हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक