न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर: कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत का ट्रायल रन शुरू, 3 घंटे में पूरी की 150 किलोमीटर की दूरी

जम्मू-कश्मीर में श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पहली बार किया गया। इस ट्रेन का उद्घाटन अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की उम्मीद है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 6:04:58

जम्मू कश्मीर: कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत का ट्रायल रन शुरू, 3 घंटे में पूरी की 150 किलोमीटर की दूरी

रियासी। जम्मू-कश्मीर में श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन पहली बार किया गया। इस ट्रेन का उद्घाटन अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की उम्मीद है।

लग्जरी और स्पीड के लिए मशहूर वंदे भारत ट्रेन को कटरा रेलवे स्टेशन से शनिवार सुबह 8 बजे रवाना किया गया और यह 11 बजे श्रीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन महज तीन घंटे में 150 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की। यह ट्रेन अंजी खड्ड ब्रिज से होकर गुजरेगी। ये भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल है। साथ ही चेनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है।

मौसम के अनुकूल है ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन को कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। सर्दी के मौसम में ये ट्रेन आसानी से फर्राटा भरेगी। इसे ऑल वेदर के अनुकूल बनाया गया है। इस ट्रेन में माइनस तापमान के दौरान ठंड से बचने के लिए हीटिंग पैड सहित कई खास सुविधाएं हैं। इसके अलावा, ट्रेन के विंडशील्ड में एंटी-फ्रॉस्ट तकनीक है, जो विशेष रूप से बर्फीली सर्दियों के लिए बनाई गई है।

कई देशों ने दिखाई वंदे भारत ट्रेनों के आयात में रुचि

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 24 जनवरी को कहा कि कई देशों ने भारत से सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के आयात में रुचि दिखाई है। वंदे भारत एक्सप्रेस 'मेक इन इंडिया' की बड़ी सफलता है। भारतीय रेलवे ने भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की और इसे 'मेक इन इंडिया' की सफलता की कहानी माना जाता है।

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलाई गई थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा करने के लिए लगभग 31.84 लाख बुकिंग हुई थी। इस अवधि के दौरान वंदे भारत ट्रेनों की कुल ऑक्यूपेंसी 96.62 प्रतिशत रही है।

हाई सिक्योरिटी और फैसिलिटी से लैस है ये ट्रेन

ये ट्रेन बेहतरीन सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं। इसमें कवच सिस्टम, दिव्यांगजनों के लिए सुलभ शौचालय और इसके अनुकूल ब्रेल साइनेज लगाए गए हैं। वैष्णव ने कहा, 'इन चार ट्रेनों के संयोजन से हमारे देश में यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता वाली सेवाएं मिलेंगी।' मंत्री ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर का परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में वास्तविक उत्पादन से पहले डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत