न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान का चौंकाने वाला कबूलनामा: पहली बार माना- अमेरिकी हमले से तबाह हुए न्यूक्लियर ठिकाने

ईरान ने पहली बार स्वीकार किया कि अमेरिकी हमलों में उसके परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। विदेश मंत्रालय ने हमलों को "बुरी तरह से तबाह" करने वाला बताया। ट्रंप ने इसे अपनी कूटनीतिक जीत करार दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 7:56:50

ईरान का चौंकाने वाला कबूलनामा: पहली बार माना- अमेरिकी हमले से तबाह हुए  न्यूक्लियर ठिकाने

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हुआ अमेरिका का हालिया हमला अब तक की सबसे बड़ी चोट साबित हुआ है। पहली बार ईरान ने खुद स्वीकार किया है कि इन हमलों में उनके रणनीतिक ठिकानों को गहरा नुकसान पहुंचा है। बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने ‘अल जजीरा’ से बातचीत में इस बात की आधिकारिक पुष्टि की कि सप्ताहांत में हुए बमबारी में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठान “बुरी तरह से तबाह” हो गए हैं।

हालांकि बाघेई ने यह तो साफ कर दिया कि नुकसान वास्तव में बड़ा है, लेकिन उन्होंने ठोस विवरण साझा करने से फिलहाल परहेज़ किया। उन्होंने कहा, “हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है।” यह बयान अपने आप में यह दिखाने के लिए काफी है कि ईरान के अंदरूनी ढांचे को किस स्तर का झटका लगा है।

बी-2 बमवर्षकों की बमबारी से हिला ईरान

बता दें कि रविवार, 22 जून को अमेरिकी सेना ने तीन बड़े परमाणु केंद्र— नतांज़, फ़ोर्डो और इस्फ़हान— पर हमला किया था। इस हमले में अत्याधुनिक बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स द्वारा 30 हजार पाउंड के बंकर-बस्टर बम गिराए गए थे। यह हमला इतने ताकतवर हथियारों से हुआ था कि नतांज़ जैसे बंकर जैसी सुरक्षाओं वाले केंद्र भी इसकी चपेट में आ गए।

ट्रंप ने खुद को बताया शांति का दूत

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूरे घटनाक्रम को अपनी कूटनीतिक जीत के तौर पर पेश किया। हेग में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि उनके आदेश पर हुआ यह हमला ही वह निर्णायक कदम था जिसने ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध को थामने में मदद की। उन्होंने अमेरिकी रक्षा एजेंसियों की रिपोर्टों को नकारते हुए कहा कि यह हमला ईरान के संवर्धन कार्यक्रम को दशकों पीछे धकेल चुका है।

ईरान अब दोबारा परमाणु संवर्धन की हिम्मत नहीं करेगा: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, “हमारे पास बहुत साफ जानकारी नहीं थी, लेकिन हमें ये पता था कि मामला गंभीर है। इसलिए मैंने फैसला लिया।” उन्होंने भरोसा जताया कि अब ईरान फिर से अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को खड़ा करने की कोशिश नहीं करेगा और कूटनीति की ओर बढ़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत