न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मेरे कंधे पर तिरंगा... जय हिंद, जय भारत', अंतरिक्ष यान से शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने Axiom-04 मिशन के तहत अंतरिक्ष में पहुंचकर रचा इतिहास। तिरंगे के साथ भेजा पहला भावुक संदेश – मेरे कंधे पर तिरंगा है... जय हिंद, जय भारत। मिशन लॉन्च से पहले मां ने दही-चीनी खिलाकर दी विदाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 1:27:02

'मेरे कंधे पर तिरंगा... जय हिंद, जय भारत', अंतरिक्ष यान से शुभांशु शुक्ला का पहला संदेश

लंबे अरसे की तैयारियों और बेसब्री से किए गए इंतजार के बाद आखिरकार नासा और इसरो का बहुप्रतीक्षित साझा मिशन Axiom-04 अंतरिक्ष की ओर रवाना हो चुका है। इस ऐतिहासिक मिशन के तहत IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो हर भारतीय के गर्व का प्रतीक बन चुके हैं, स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आसमान की ऊंचाइयों को छूने निकले हैं।

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए यह टीम जल्द ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में डॉक करेगी – यह डॉकिंग अमेरिकी समय अनुसार सुबह 7 बजे और भारत में शाम 4 बजे के करीब तय की गई है। इस मिशन को अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से लॉन्च किया गया है।

मां का आशीर्वाद और बेटे का वादा

रवानगी से ठीक पहले शुभांशु की मां ने उन्हें हर मां की पारंपरिक विदाई के अंदाज़ में दही-चीनी खिला कर भेजा। यह भावनात्मक पल तब और भी खास बन गया जब शुभांशु ने जाते-जाते मां और परिवार से कहा – "मेरा इंतजार करना... मैं जरूर लौटूंगा।"

बहन ने खुशी से छलकाई आंखें

शुभांशु की बहन ने भी इस पल को बेहद खास बताया – “हमारी आंखों में आंसू हैं, लेकिन ये खुशी के हैं। वह बहुत दूर जा रहा है, लेकिन दिल के बेहद करीब है। हमें उस पर गर्व है।”

पहली झलक और पहला संदेश अंतरिक्ष से

स्पेस एक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मिशन Axiom-04 की पहली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में शुभांशु शुक्ला अपने साथी अंतरिक्ष यात्रियों पैगी व्हिटसन, स्लावोश उजनांस्की-विस्निएवस्की और टिबोर कपु के साथ नजर आ रहे हैं – सभी के चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व की चमक साफ झलक रही है।

"मेरे कंधे पर तिरंगा है..."

और अब जो पल हर भारतीय के दिल को छू गया – वो है शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष से भेजा गया पहला संदेश। उन्होंने कहा: "नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों। काफी साल बाद हम फिर से अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। कमाल की राइड है। मेरे कंधे पर तिरंगा है। जय हिंद, जय भारत!"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं