न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PAK मंत्री के झूठ का इंटरनेशनल मीडिया ने किया पर्दाफाश, ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए गए दावों की खुली पोल

इस हमले के बाद पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसका यह दावा उस वक्त पूरी तरह बेनकाब हो गया जब पाकिस्तानी सूचना मंत्री अता उल्लाह तराड़ का एक इंटरव्यू अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 May 2025 10:52:39

PAK मंत्री के झूठ का इंटरनेशनल मीडिया ने किया पर्दाफाश, ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए गए दावों की खुली पोल

नई दिल्ली। भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है। इस हमले के बाद पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने खुद को ‘पीड़ित’ दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसका यह दावा उस वक्त पूरी तरह बेनकाब हो गया जब पाकिस्तानी सूचना मंत्री अता उल्लाह तराड़ का एक इंटरव्यू अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आया।

स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में मंत्री तराड़ ने दावा किया कि भारत ने आधी रात को पाकिस्तान के पांच स्थानों पर हमला किया और उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा, “हमने विदेशी पत्रकारों को उन जगहों पर ले जाने का कार्यक्रम बनाया था, हमारे विमान भी तैयार थे।” लेकिन जब एंकर ने उनसे सवाल किया कि भारत ने नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और पाकिस्तान की सेना पर कोई हमला नहीं किया गया, तो तराड़ जवाब देने से बचते नजर आए।

जब मंत्री ने दावा किया कि “पाकिस्तान में कोई आतंकी शिविर नहीं हैं और हम खुद आतंकवाद के सबसे बड़े पीड़ित हैं,” तो एंकर ने तुरंत उन्हें उन्हीं के नेताओं के पुराने बयान याद दिला दिए।

एंकर ने याद दिलाए पाकिस्तानी नेताओं के बयान

इस पर शो के एंकर ने उन्हें याद दिलाया कि खुद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक सप्ताह पहले इसी शो में स्वीकार किया था कि पाकिस्तान ने दशकों तक आतंकी गुटों को समर्थन, फंडिंग और प्रशिक्षण दिया है।

शो में यह साफ कहा गया कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ, पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो और हाल ही में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं कि पाकिस्तान ने आतंकी संगठनों को समर्थन और प्रशिक्षण दिया है।

एंकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि “अगर पाकिस्तान में आतंकी शिविर नहीं हैं तो ओसामा बिन लादेन एबटाबाद में क्या कर रहा था?” इस पर मंत्री ने बात को घुमाने की कोशिश की, लेकिन एंकर ने उन्हें उसी समय रोकते हुए कहा कि यह सब दुनिया देख चुकी है।

तराड़ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले की जांच के लिए तैयार था और भारत को यूएन या यूके जैसे देशों को जांच में शामिल करने देना चाहिए था। लेकिन भारत ने बिना किसी बातचीत के हमला कर दिया। इंटरव्यू में मंत्री ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र, चीन, ईरान, मलेशिया और सऊदी अरब समेत कई देशों को भारत के हमले की सूचना दी है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की यह कोशिश न केवल उलटी पड़ी बल्कि उसकी विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गई। भारत का दावा है कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह आतंकवाद के खिलाफ था और इसमें आम नागरिक या सैन्य प्रतिष्ठान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। इंटरव्यू ने यह दिखा दिया कि पाकिस्तान की स्थिति अब न तो नैतिक रूप से मज़बूत है और न ही तथ्यात्मक रूप से।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब