न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर के पास कुएं से निकली माँ पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की मूर्ति

इस ऐतिहासिक मंदिर में प्राचीन शिवलिंग के साथ हनुमान जी की मूर्ति और एक कुआं भी मिला है। हाल ही में इस कुएं की खुदाई के दौरान मां पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की तीन मूर्तियां बरामद की गईं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 16 Dec 2024 3:58:04

संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर के पास कुएं से निकली माँ पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की मूर्ति

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 46 साल से बंद पड़े 400 साल पुराने कार्तिक शंकर मंदिर को प्रशासन ने खुलवाया। इस ऐतिहासिक मंदिर में प्राचीन शिवलिंग के साथ हनुमान जी की मूर्ति और एक कुआं भी मिला है। हाल ही में इस कुएं की खुदाई के दौरान मां पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की तीन मूर्तियां बरामद की गईं।

मंदिर को 1978 में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद बंद कर दिया गया था। 46 साल बाद प्रशासन ने मंदिर की साफ-सफाई करवाई और 15 दिसंबर को विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ यहां पूजा-अर्चना की गई।

डिप्टी एसपी अनुज चौधरी ने बताया कि मंदिर के कुएं की खुदाई के दौरान तीन मूर्तियां मिली हैं, जिनमें मां पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय जी की प्रतिमाएं शामिल हैं। इनमें से एक मूर्ति संगमरमर की है, जो कार्तिकेय जी की प्रतीत होती है। हालांकि, अन्य दो मूर्तियां खंडित अवस्था में मिलीं। प्रशासन ने कुएं की खुदाई का काम फिलहाल बंद कर दिया है और उसे ढक दिया गया है। मूर्तियों की प्रामाणिकता और उम्र का निर्धारण करने के लिए कार्बन डेटिंग की जाएगी।

यह प्राचीन मंदिर लगभग 400 साल पुराना है और स्थानीय लोगों में इसे "कार्तिक शंकर मंदिर" के नाम से जाना जाता है। 82 वर्षीय विष्णु शरण रस्तोगी ने बताया कि उनके परिवार के करीब 40 से 42 घर इस इलाके में खग्गू सराय में स्थित थे। मंदिर से जुड़ा उनका परिवार वहां पूजा-अर्चना करता था और कुएं से जल लेकर धार्मिक अनुष्ठान किए जाते थे।

1978 में हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद इस इलाके में रहने वाले रस्तोगी परिवारों ने अपना घर छोड़ दिया। दंगों के दौरान एक बड़े गोदाम में आग लगा दी गई थी, जिससे डरकर ये परिवार वहां से पलायन कर गए। इसके बाद मंदिर पर पूजा-अर्चना बंद हो गई और उस इलाके में मुस्लिम आबादी बस गई।

विष्णु शरण रस्तोगी ने बताया कि मंदिर के चारों ओर अतिक्रमण कर लिया गया है। मंदिर के शिखर के पास एक छज्जा बना दिया गया है, जो पहले नहीं था। मंदिर के पीछे स्थित परिक्रमा मार्ग को खत्म कर वहां मकान बना दिए गए हैं। यहां तक कि कुएं को भी मिट्टी से पाटकर गाड़ी पार्क करने की जगह बना दी गई थी।

इस मंदिर को खुलवाने और प्राचीन मूर्तियों की बरामदगी से स्थानीय प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच मंदिर के महत्व को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन ने ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल