न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 दिन तक बियर की तरह पीया अपना यूरिन, परेश रावल ने खुद किया खुलासा, बताई चौंकाने वाली वजह

बॉलीवुड के सबसे बहुआयामी अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में एक चौंकाने वाली बात बताई। उन्होंने बताया कि कैसे एक अभिनेता के पिता के कहने पर उन्होंने घुटने की चोट से उबरने के लिए 15 दिन तक अपना यूरिन बियर की तरह पिया। जानें परेश रावल के इस असामान्य उपाय के पीछे की वजह।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 10:17:46

15 दिन तक बियर की तरह पीया अपना यूरिन, परेश रावल ने खुद किया खुलासा, बताई चौंकाने वाली वजह

परेश रावल बॉलीवुड के सबसे बहुआयामी अभिनेता माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में तमाम प्रकार के किरदार निभाए हैं, चाहे वह विलेन हो, कॉमेडी हो या फिर गंभीर भूमिकाएं। इन सभी में परेश रावल का कोई मुकाबला नहीं है। अब हाल ही में, दिग्गज अभिनेता ने एक चौंकाने वाली बात बताई है, जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि एक एक्टर के पिता के कहने पर उन्होंने 15 दिन तक अपना यूरिन बियर की तरह पीया, और उन्होंने इस बारे में अपनी वजह भी बताई।

परेश रावल ने क्यों पिया था अपना पेशाब?

द लल्लनटॉप से बातचीत करते हुए, परेश रावल ने बताया कि राजकुमार संतोषी की फिल्म घातक की शूटिंग के दौरान घुटने में लगी चोट से उबरने के लिए उन्होंने अपना यूरिन पिया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान राकेश पांडे के साथ एक सीन की शूटिंग के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद, तिन्णू आनंद और डैनी डेंजोंगपा उन्हें तुरंत मुंबई के नानावटी अस्पताल ले गए थे। परेश रावल ने यह महसूस किया कि उनका करियर खत्म हो सकता है।

परेश रावल ने कहा, "जब मैं नानावटी अस्पताल में था, तो वीरू देवगन मुझसे मिलने आए थे। जब उन्होंने सुना कि मैं वहां हूं, तो वह मेरे पास आए और मुझसे पूछा कि क्या हुआ? मैंने उन्हें अपने पैर की चोट के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे सुबह उठकर सबसे पहले अपना यूरिन पीना चाहिए। वह बोले, 'सभी फाइटर ऐसा करते हैं, इससे आपको कभी कोई परेशानी नहीं होगी। बस सुबह सबसे पहले यूरिन पीना है।' उन्होंने मुझसे शराब, मटन और तंबाकू से दूर रहने को भी कहा, जो मैंने पहले ही बंद कर दिया था। और उन्होंने मुझे नियमित भोजन और सुबह यूरिन पीने की सलाह दी।"

बीयर की तरह पिया अपना यूरिन?

परेश रावल ने इस अनुभव को खास बनाने के लिए सोचा कि यदि उन्हें यूरिन पीना ही है तो वह इसे पूरी गंभीरता से करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं इसे बीयर की तरह घूंट-घूंट करके पीऊंगा क्योंकि अगर मुझे यह करना है तो मैं इसे सही तरीके से करूंगा। मैंने 15 दिन तक ऐसा किया और जब एक्स-रे रिपोर्ट आई तो डॉक्टर हैरान रह गए। एक्स-रे में एक सफेद लाइनिंग देखी गई, जो यह दर्शाती है कि मेरी चोट ठीक हो चुकी है। डॉक्टरों ने बताया कि इस चोट को ठीक होने में आमतौर पर 2 से 2.5 महीने लगते हैं, लेकिन मैंने महज डेढ़ महीने में ही पूरी तरह से ठीक हो गया!"

परेश रावल का वर्क फ्रंट

काम की बात करें तो परेश रावल जल्द ही प्रियदर्शन की आगामी हॉरर कॉमेडी भूत बंगला में नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार और तब्बू भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, वह हेरा फेरी 3 में भी अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी