न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : जोबनेर महला हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

जोबनेर महला हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ससुराल से घर लौट रहे पति-पत्नी को बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी रेनू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति किशोर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जोबनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 3:24:30

राजस्थान : जोबनेर महला हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

जोबनेर महला हाईवे पर रविवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब ससुराल से घर लौट रहे पति-पत्नी को एक बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत निजी वाहनों की मदद से जोबनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

थानाधिकारी सोहेल खान ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। 25 वर्षीय रेनू वर्मा की मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय किशोर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर जोबनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने जोबनेर महला हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार से समझाइश करके मामला शांत किया। हालांकि, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बोराज सरपंच सुरेंद्र सिंह मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीमेंट फैक्ट्री के अधिकारियों से मृतक के परिवार को संविदा पर नौकरी और एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने हाईवे पर सीमेंट फैक्ट्री के आसपास ब्रेकर बनाने की भी मांग की, और इन सभी मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका