न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 89 साल के धर्मेंद्र ने स्वीमिंग से दिखाई फिटनेस, शेयर किए Video, मशहूर एक्टर बना दूसरी बेटी का पिता

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बॉलीवुड के ही-मैन के रूप में मशहूर हैं। धर्मेंद्र की चार्मिंग पर्सनलिटी हर किसी को अपनी ओर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 1:25:23

2 News : 89 साल के धर्मेंद्र ने स्वीमिंग से दिखाई फिटनेस, शेयर किए Video, मशहूर एक्टर बना दूसरी बेटी का पिता

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र बॉलीवुड के ही-मैन के रूप में मशहूर हैं। धर्मेंद्र की चार्मिंग पर्सनलिटी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। उनकी पहचान फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा हैंडसम और फिट इंसान की रही है। धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी काफी एक्टिव दिखते हैं। उन्हें फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। वे कभी फोटो तो कभी वीडियो शेयर करते हैं। धर्मेंद्र इनमें अपने सुख-दुख के पलों की झलकियां दिखाते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग देखते ही रह गए।

इसमें धर्मेंद्र फिटनेस के मामले में युवाओं को टक्कर दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में वे स्विमिंग पूल में अपने इंस्ट्रक्टर की मदद से वर्कआउट करते नजर आए। वे एक सिंपल टी-शर्ट और कैप पहने हुए पूल में नजर आ रहे हैं और एक ट्यूब के सहारे स्विमिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वे हाथ की एक्सरसाइज और बॉडी मूवमेंट्स के लिए बॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे काफी एक्टिव और फ्लेक्सिबल दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में धर्मेंद्र के ट्रेनर की आवाज भी सुनाई दे रही है जो उन्हें गाइड कर रहे हैं। ये वीडियो आते ही छा गया।

यूजर्स उन पर प्यार लुटाते हुए जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई धर्मेंद्र की फिटनेस की तारीफ कर रहा है, तो किसी को एक्टर का लुक पसंद आ रहा है। धर्मेंद्र के फॉलोअर्स कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जो बीत गया है वो अब दौर ना आएगा।” दूसरे ने लिखा, “आपको अपने जीवन में पाकर सचमुच धन्य हो गया।” तीसरे ने लिखा, “आदरणीय आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं, आपका आत्मविश्वास और जीवनशैली अनुकरणीय है। आपके व्यक्तित्व को सलाम।”

चौथे ने लिखा, “मत करिए सर ऐसा।” हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल और दिवंगत लीजेंड एक्टर दिलीप कुमार की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी। धर्मेंद्र ने पिछले दिनों आंखों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था। इसके बाद वे अपने समकालीन एक्टर मनोज कुमार (87) के अंतिम संस्कार में काफी भावुक दिखे थे। मनोज का 4 अप्रैल को निधन हो गया था।

‘हैरी पॉटर’ फेम एक्टर रूपर्ट ग्रिंट ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में नजर आ चुके ब्रिटिश एक्टर रूपर्ट ग्रिंट के जीवन में एक बार फिर से खुशियों का आगमन हुआ है। रूपर्ट को दूसरी बार पिता बनने का सौभाग्य मिला है। उनका घर नन्हीं परी की किलकारियों से आबाद हो गया है। रूपर्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। रूपर्ट ने अपनी पोस्ट में बच्ची की तस्वीर शेयर की है। साथ में उसका नाम भी रिवील कर दिया। इस पोस्ट के सामने आते ही बधाई और शुभकामनाओं की झड़ी लग गई।

रूपर्ट साल 2020 में पहली बार पिता बने थे। उन्होंने पार्टनर जॉर्जिया ग्रूम के साथ बेटी का वेलकम किया था, जिसका नाम वेडनेसडे रखा था। रूपर्ट ने रविवार (27 अप्रैल) को अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के स्वागत का ऐलान किया। उन्होंने कैप्शन लिखा, “सीक्रेट चाइल्ड का थोड़ा खुलासा हुआ है। ग्रिंट का परिचय। 10/10 बच्चा (अब तक)। प्रसूति विशेषज्ञ एलेक्स डिगेसु को भी हमेशा अच्छा प्रसव कराने के लिए बधाई।” तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्ची एनिमल प्रिंट ब्लैंकेट में लेटी हुई है। उसने व्हाइट टॉप और ग्रे कार्डिगन पहना हुआ है। टी-शर्ट पर बेबी गर्ल का नाम ‘गोल्डी’ लिखा हुआ है।

बता दें कि रूपर्ट और जॉर्जिया साल 2008 की कॉमेडी फिल्म ‘एंगस’, थोंग्स एंड परफेक्ट स्नैगिंग’ में साथ काम कर चुके हैं। रूपर्ट पहली विजार्डिंग वर्ल्ड फिल्मों के मुख्य तिकड़ी में से पहले एक्टर थे, जिन्हें सबसे पहले पिता बनने का सौभाग्य मिला। रूपर्ट ‘हैरी पॉटर’ के साथ ‘स्काई वन कॉमेडी सिक नोट’ और अगाथा क्रिस्टी पर आधारित ‘द एबीसी मर्डर्स’ में नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी