न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़े भाई नवाज शरीफ ने शहबाज को दी भारत से न उलझने की सलाह, कहा - पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं होगा

पहलगाम हमले के बाद भारत के कड़े कदमों से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। शहबाज शरीफ ने दी गीदड़भभकी, वहीं नवाज शरीफ ने भारत से न उलझने और कूटनीतिक हल निकालने की सलाह दी। जानिए पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 12:37:13

बड़े भाई नवाज शरीफ ने  शहबाज को दी भारत से न उलझने की सलाह, कहा - पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं होगा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ, जो आतंकियों की पनाहगाह बना हुआ है, कड़ा रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। इस भारतीय सख्ती से पाकिस्तान के हुक्मरानों में बेचैनी साफ नजर आ रही है, और वे भारत को जवाबी कार्रवाई की गीदड़भभकियां दे रहे हैं। सबसे ज्यादा घबराहट पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयानों में दिख रही है। अब खबर आ रही है कि शहबाज शरीफ को उनके बड़े भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत से टकराव न करने की सलाह दी है।

पाकिस्तानी अखबार ट्रिब्यून डॉट पीके की रिपोर्ट के अनुसार, नवाज शरीफ ने शहबाज को सुझाव दिया है कि भारत से बिगड़े रिश्तों को बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक, नवाज ने स्पष्ट कहा कि भारत के साथ युद्ध छेड़ना पाकिस्तान के हित में नहीं होगा।

NSC बैठक में भारत के फैसलों की दी जानकारी

रविवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष नवाज शरीफ से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (NSC) की बैठक में लिए गए अहम फैसलों से अवगत कराया। यह बैठक भारत द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty - IWT) को निलंबित करने के निर्णय के बाद बुलाई गई थी। भारत ने यह कदम पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाया था। शहबाज शरीफ ने नवाज को यह जानकारी जाती उमरा स्थित उनके आवास पर दी, जहां पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी मौजूद रहीं।

शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी

इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बड़े भाई नवाज शरीफ को बताया कि पाकिस्तान किसी भी भारतीय हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार प्रतिक्रिया अधिक ताकतवर होगी। हालांकि उनके इस तेवर में घबराहट और असुरक्षा साफ झलक रही थी।

नवाज शरीफ का संयम बरतने का संदेश

PML-N के सूत्रों के अनुसार, नवाज शरीफ ने शहबाज को सलाह दी कि भारत के साथ किसी भी तरह के टकराव से बचा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को सभी कूटनीतिक साधनों का उपयोग करना चाहिए ताकि युद्ध जैसी स्थिति से बचा जा सके। नवाज ने यह भी दोहराया कि वे आक्रामक नीति के समर्थक नहीं हैं।

भारत के एक्शन से सकते में पाकिस्तान

भारत द्वारा उठाए गए सख्त कदमों ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को अमेरिका, ईरान, चीन, रूस और ब्रिटेन जैसे देशों के अधिकारियों के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय आयोग गठित करने का प्रस्ताव दिया था। उनका दावा था कि पाकिस्तान इस आयोग के माध्यम से दुनिया के सामने सच्चाई लाएगा। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने ऐसी मांग की हो। इससे पहले भी वह मुंबई आतंकी हमला और पुलवामा हमले जैसे मामलों में अंतरराष्ट्रीय जांच की बात करता रहा है, लेकिन हर बार समय आने पर अपने वादों से मुकरता रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब