न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: जयपुर में टिकट ब्लैकिंग का भंडाफोड़, राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस मैच के 56 टिकट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में IPL 2025 के राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस मैच के 56 टिकट की कालाबाजारी का भंडाफोड़। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास टिकट की बिक्री के लिए 2400 और 3200 रुपए मूल्य के 56 टिकट बरामद हुए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 2:00:16

IPL 2025: जयपुर में टिकट ब्लैकिंग का भंडाफोड़, राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस मैच के 56 टिकट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

IPL T-20 क्रिकेट का जादू इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 28 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच राजधानी जयपुर में आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी भी जोरों पर है। लालकोठी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिकट ब्लैक करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 28 अप्रैल को होने वाले मुकाबले के 56 टिकट बरामद किए गए हैं। साथ ही एक सैंट्रो कार भी जब्त की गई है।

कार समेत आरोपी गिरफ्तार

जयपुर (पूर्व) डीएसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आईपीएल टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी थानों को सख्त निर्देश दिए गए थे। लालकोठी थाना पुलिस ने थानाधिकारी बन्नालाल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चौड़ा रास्ता निवासी संदीप नाटाणी और ब्रह्मपुरी के कंवर नगर निवासी चंद्रप्रकाश महावर को पकड़ा है। इनके पास से एक सैंट्रो कार भी बरामद की गई है।

टिकटों पर प्रिंट रेट 2400 और 3200 रुपए

26 अप्रैल की रात कमिश्नरेट की विशेष टीम के कांस्टेबल प्रदीप की सूचना पर दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी में सफेद लिफाफों में रखे 56 टिकट मिले। इनमें से एक लिफाफे में 2400 रुपए के 40 टिकट और दूसरे में 3200 रुपए के 16 टिकट थे। पुलिस ने दोनों लिफाफों को अलग-अलग जब्त कर लिया है।

ब्लैक में चार से पांच हजार रुपए में बेच रहे थे टिकट

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी टिकटों को ब्लैक में बेच रहे थे। 2400 रुपए का टिकट चार हजार रुपए में और 3200 रुपए का टिकट पांच हजार रुपए में बेचा जा रहा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) और 316(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?