न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: हनुमानगढ़ में 2 ट्रकों की भिड़ंत से लगी भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले

राजस्थान के हनुमानगढ़ में धन्नासर कैंची के पास दो ट्रॉलों की टक्कर के बाद भीषण आग लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने आग बुझाई और जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरी घटना की जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 10:59:23

राजस्थान: हनुमानगढ़ में 2 ट्रकों की भिड़ंत से लगी भीषण आग, 3 लोग जिंदा जले

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में धन्नासर कैंची के पास दो ट्रॉलों की आमने-सामने की टक्कर के बाद भयानक आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ट्रक की तलाशी के दौरान तीन शव बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल, आग पर काबू पाने के बाद पुलिस रास्ता खोलने के प्रयास में जुटी हुई है।

शाम 6 बजे हुआ हादसा

रावतसर थानाधिकारी रामचंद्र कसवां ने जानकारी दी कि मेगा हाईवे पर धन्नासर गांव के पास शनिवार शाम लगभग छह बजे दो ट्रॉलों के आमने-सामने टकराने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस दल तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुआ। दुर्घटना में एक ट्रॉले में ईंटें भरी हुई थीं, जबकि दूसरे ट्रॉले में बजरी लदी हुई थी।

ट्रॉलों से निकाले गए तीन शव

घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ और दोनों ट्रॉले आग की चपेट में आ गए। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रॉलों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया। दमकल, पानी के टैंकरों और जेसीबी मशीनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हादसे के तुरंत बाद ट्रॉलों से दो शव निकाले गए, जबकि आग बुझने के बाद एक और जला हुआ शव बरामद किया गया। सभी शवों को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मृतकों की पहचान नागौर जिले के रूपसिंह और ओमप्रकाश तथा चुरू जिले के भानीपुरा निवासी कृष्ण के रूप में हुई है।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते मेगा हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आग पर नियंत्रण और ट्रॉलों को क्रेन से हटाने के बाद सड़क को पुनः यातायात के लिए खोल दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?