न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'JAAT' BO Collection : शनिवार के मुकाबले रविवार की कमाई में आया मामूली उछाल, 18वें दिन कमाए इतने करोड़

सनी देओल, रणदीप हुड्डा और अनन्या पांडे की फिल्म जाट ने रविवार को शनिवार के मुकाबले मामूली उछाल देखा। जानिए इस फिल्म ने रविवार को कितनी कमाई की और अब तक इसकी कुल कमाई क्या है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 10:36:05

'JAAT' BO Collection : शनिवार के मुकाबले रविवार की कमाई में आया मामूली उछाल, 18वें दिन कमाए इतने करोड़

सनी देओल, रणदीप हुड्डा और अनन्या पांडे की हालिया रिलीज फिल्म 'जाट' ने थिएटरों में 18 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने क्रिटिक्स से प्रशंसा प्राप्त की, बावजूद इसके भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक अपनी लागत नहीं निकाल पाई है। रविवार को इस फिल्म की कमाई में भारी उछाल आने की उम्मीद थी, लेकिन यह उम्मीद पूरी नहीं हो पाई।

सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' ने शानदार ओपनिंग की थी और इसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति राणातुंगा से शुरू होती है, जो श्रीलंका से भागकर भारत आता है। यहां उसने कई मिलिट्री के लोगों को मार डाला और उनके पास से सोना लूट लिया। इसके बाद वह लूटा हुआ सोना लेकर भारत आता है और अपनी असली पहचान छिपाकर एक नया नाम और चेहरा अपनाता है। फिर वह लोगों को डराकर और धमकाकर अपना राज चलता है। लेकिन एक दिन, सनी देओल का किरदार 'जाट' उसकी जिंदगी में तूफान लेकर आता है। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने पसंद किया और कई लोगों ने इसकी तुलना शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' से की है।

'जाट' की 18वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने तीसरे शनिवार को 1.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि रविवार को इसने 2.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक, फिल्म ने करीब 84.90 करोड़ रुपये की कमाई की है, और इसे 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए अभी भी करीब 15 करोड़ की कमाई करनी होगी।

सनी देओल की 'जाट' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

जहां फिल्म ने 17 दिनों में वर्ल्डवाइड 111.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं 18 दिनों में यह आंकड़ा करीब 114 करोड़ रुपये के पास पहुंच चुका है। विदेशों में इस फिल्म ने लगभग 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन के मामले में फिल्म ने 97.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?