न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के बाद भारत का एक और बड़ा एक्शन, 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया और पाकिस्तान के खिलाफ कई अन्य फैसले किए। पढ़ें सरकार के इन फैसलों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 11:39:37

पहलगाम हमले के बाद भारत का एक और बड़ा एक्शन, 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर लगाया बैन

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कड़े कदम उठा रही है। अब मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। केंद्र ने पाकिस्तान के कई प्रमुख यूट्यूब चैनल्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर सरकार ने भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ झूठे, भ्रामक बयान और गलत सूचना फैलाने के लिए यह कदम उठाया है। डॉन न्यूज, समा टीवी, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

सरकार ने क्यों लिया यह कदम?

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इन 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील और झूठी सामग्री फैलाने के आरोप में कार्रवाई की गई है। इन 16 यूट्यूब चैनलों के पास कुल मिलाकर 63.08 मिलियन (6.3 करोड़) से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। सबसे अधिक सब्सक्राइबर्स जियो न्यूज के चैनल के पास हैं, जिनकी संख्या 18.1 मिलियन (1.8 करोड़) है। इसके बाद एआरवाई न्यूज के पास 14.6 मिलियन (1.4 करोड़) और समा न्यूज के पास करीब 12.7 मिलियन (1.2 करोड़) सब्सक्राइबर्स हैं। सरकार ने पहलगाम त्रासदी पर अपनी रिपोर्टिंग में आतंकवादियों को "उग्रवादी" कहने पर बीबीसी को एक औपचारिक पत्र भी भेजा है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए कई फैसले

पहलगाम हमले के बाद से भारत पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ फैसले ले रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में भारत ने सिंधु जल समझौते को रोकने का फैसला लिया था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत ने फिलहाल सिंधु जल समझौते को रोकने का निर्णय लिया है। यह कदम भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर उठाया गया है।

48 घंटे में पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का आदेश

इसके साथ ही, सरकार ने सार्क के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा भारत में स्थित पाकिस्तानी दूतावास को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया है।

पहलगाम हमले में 26 निर्दोषों की जान गई

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई। इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इसके बाद से भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीतियों को और सख्त कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं