न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर: सरकारी अस्पताल के बाहर 5 घंटे तक प्रसव पीड़ा झेलती रही महिला, सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

उदयपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला को सरकारी अस्पताल के बाहर 5 घंटे तक प्रसव पीड़ा का सामना करना पड़ा। मामला गोगुंदा नांदेशमा क्षेत्र का है, जहां महिला को देर रात प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल लाया, लेकिन अस्पताल का गेट बंद था और वहां कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Apr 2025 2:57:44

उदयपुर: सरकारी अस्पताल के बाहर 5 घंटे तक प्रसव पीड़ा झेलती रही महिला, सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा नांदेशमा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के अस्पताल के बाहर बच्चा पैदा हुआ। मामला इलाके के चालवा गांव निवासी लेरकी की पत्नी कमलेश गमेती का है, जिसे रात को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन तुरंत ही उसे नांदेशमा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां गेट बंद था और अस्पताल में कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था।

महिला 5 घंटे तक दर्द से तड़पती रही

महिला अस्पताल के बाहर पांच घंटे तक असहनीय दर्द से तड़पती रही। इस दौरान उसे किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। अंत में, करीब रात तीन बजे महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। गांव की एक महिला ने नवजात की गर्भनाल काटने का काम किया।

ग्रामीणों में अस्पताल के प्रति गहरा आक्रोश

इस घटना के बाद गांववाले अस्पताल के प्रति गहरे आक्रोश में हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले से अवगत कराया। उनका कहना है कि अगर समय पर चिकित्सा सहायता मिलती तो महिला और नवजात को सुरक्षित माहौल मिल सकता था। अस्पताल की लापरवाही के कारण दोनों की जान जोखिम में पड़ गई।

डॉक्टर ने बताया मां की तबियत का कारण

जब इस घटना के बारे में अस्पताल के चिकित्सक से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वह उदयपुर में रहते हैं, जहां उनकी 92 वर्षीय मां की तबीयत खराब रहती है। अस्पताल में एक नर्सिंग स्टाफ, एक एलटी, और एक फार्मासिस्ट तैनात हैं। चिकित्सकों का कहना है कि स्टाफ की भारी कमी के कारण क्षेत्रीय अस्पतालों की स्थिति दिन-ब-दिन और भी खराब हो रही है, जिसे जल्द ही ठीक करने की आवश्यकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?