न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गौरी व जुनैद के साथ रीना के घर पहुंचे आमिर खान हुए ट्रॉल, आयरा ने खुद को बताया बेकार इंसान तो…

सुपरस्टार आमिर खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनके काम की चर्चा होती है, तो कभी घर-परिवार से जुड़ी खबर आती है। आमिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 12:24:37

2 News : गौरी व जुनैद के साथ रीना के घर पहुंचे आमिर खान हुए ट्रॉल, आयरा ने खुद को बताया बेकार इंसान तो…

सुपरस्टार आमिर खान हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनके काम की चर्चा होती है, तो कभी घर-परिवार से जुड़ी खबर आती है। आमिर आजकल अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आमिर की जिंदगी में तीसरी बार प्यार की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने अपने 60वें जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से इंट्रोड्यूस कराया था। इसके बाद से दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। उन्हें कई दफा सार्वजनिक तौर पर स्पॉट किया गया है और उनके बीच काफी मजबूत बोंडिंग नजर आई।

इस बीच अब आमिर, गौरी और अपने बेटे जुनैद खान के साथ पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता के घर पहुंचे। इस दौरान का वीडियो सामने आते ही आमिर ट्रॉलर्स के निशाने पर आ गए। वीडियो में दिख रहा है कि आमिर, रीना दत्ता के घर पहुंचे। वे घर के बाहर नजर आ रहे हैं। यूजर्स अमिर को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आमिर खान, अब तो रुक जाइए।” दूसरा लिखता है, “क्या अनोखा परिवार है।” तीसरे ने कहा, “शर्म आनी चाहिए इन्हें बेटे के साथ गर्लफ्रेंड को लेकर घूम रहे हैं।” चौथे ने कमेंट किया, “शर्मनाक बॉलीवुड, जब तक ये जिंदा हैं शादियां ही करते रहेंगे।”

गौरी बेंगलुरु से ताल्लुक रखती हैं और वह आमिर खान प्रोडक्शंस से जुड़ी हुई हैं। आमिर के परिवार से गौरी मिल चुकी हैं और किसी को भी इस रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं है। गौरी के भी एक 6 साल का बेटा है। आमिर की पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। उनसे उनके 2 बच्चे आयरा और जुनैद हुए थे। हालांकि साल 2002 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा आजाद हुआ। दोनों की मुलाकात 'लगान' के सेट पर हुई थी, जिससे किरण बतौर सहायक निर्देशक जुड़ी हुई थीं। जुलाई 2021 में आमिर और किरण की राहें भी जुदा हो गई थीं।

आयरा के अफसोस जताने पर पिता आमिर ने ऐसे बढ़ाया हौसला

आमिर की बेटी आयरा खान फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उनकी शादी पिछले साल जनवरी में फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ हुई थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में आयरा काफी इमोशनल हो गईं। पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान आयरा ने कहा कि मैं 26-27 साल की हूं। मेरे मम्मी और पापा ने मुझ पर काफी पैसे खर्च किए हैं और मैं अपनी लाइफ में कुछ खास भी नहीं कर रही हूं। मैं दुनिया में बेकार इंसान हूं। हालांकि वहीं मौजूद आमिर ने तुरंत आयरा का हौसला बढ़ाया।

आमिर ने कहा कि आयरा का मतलब है कि पैसे न कमाना…कुछ लोग दूसरों के काम आते हैं और इसके बदले पैसे लेते हैं, लेकिन अगर आप किसी के काम आते हो, तो वही काफी है। आप जो भी काम कर रही हो, एक पिता के तौर पर ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है। पैसे कमाना या नहीं, ये मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। आपके अच्छे काम ही मेरे लिए ज्यादा जरूरी है। आप मेंटल हेल्थ सपोर्ट एनजीओ अगस्तु फाउंडेशन चला रही हैं और ये मेरे लिए बहुत इंपोर्टेंट है।

बता दें अभी आयरा थिएटर और फिलैंथरोपी में अपना करिअर बना रही हैं। आयरा पूर्व में डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं और वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर गाइड करती हैं। आयरा के भाई जुनैद बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी