न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम अटैक पर शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर, कहा - भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है

पहलगाम आतंकी हमले में 28 टूरिस्टों की मौत के बाद भी शाहिद अफरीदी ने भारत पर झूठे आरोप लगाए। जानिए कैसे अफरीदी ने एक बार फिर बेशर्मी की हदें पार करते हुए पाकिस्तान का पक्ष लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 12:59:21

पहलगाम अटैक पर शाहिद अफरीदी ने फिर उगला जहर, कहा -  भारत अपने लोगों को खुद ही मरवाता है

पहलगाम में आतंकियों ने एक भीषण हमला किया, जिसमें 28 टूरिस्टों की जान चली गई। इसके बाद आतंकियों की तस्वीरें सामने आईं, जिनके तार सीधे पाकिस्तान से जुड़े मिले। इसके बावजूद, शाहिद अफरीदी हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। एक बार फिर उन्होंने बेतुकी बातें की हैं और दावा किया है कि भारत खुद ही अपने लोगों को मरवाता है। अब बेशर्मी की भी एक सीमा होती है। जब सच्चाई बिल्कुल साफ तौर पर सामने है, तब भी पाकिस्तान में बैठकर शाहिद अफरीदी लगातार झूठ का सहारा ले रहे हैं। सवाल उठता है कि शाहिद अफरीदी आखिर कितनी गिरावट दिखाएंगे?

शाहिद अफरीदी ने क्या बोला?

पहले जरा शाहिद अफरीदी के ताजा जहर को समझ लीजिए। पहलगाम हमले पर उन्होंने कहा कि पहले एक घंटे तक तो भारतीय खुद दहशतगर्दी करते रहे, 8 लाख की फौज होने के बावजूद कोई मदद के लिए नहीं आया। और जब फौज पहुंची, तो महज 10 मिनट में पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया। अफरीदी ने कहा कि यही भारत का तरीका है - खुद ही लोगों को मरवा देना और फिर खुद को निर्दोष साबित करना। उन्होंने भारत को नसीहत दी कि इस तरह का काम न करे। साथ ही कहा कि दहशतगर्दी को कोई मुल्क सपोर्ट नहीं करता और पाकिस्तान तो हमेशा से अमन की बात करता रहा है।

पहले भी दे चुके हैं बेतुके बयान

यह पहली बार नहीं है जब शाहिद अफरीदी ने इस तरह की बेतुकी बातें कही हैं। पहले भी उन्होंने पहलगाम हमले के लिए भारतीय सेना को ही जिम्मेदार ठहराया था। अफरीदी ने भारतीय सेना को ‘निकम्मी’ और ‘नालायक’ करार देते हुए कहा था कि भारत में अगर पटाखा भी फटता है तो उसका दोष पाकिस्तान पर मढ़ दिया जाता है। उनका कहना था कि पहलगाम जैसी घटनाओं से साफ है कि भारतीय सेना देश को सुरक्षित रखने में नाकाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती