न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में कोरोना से ज्यादा जानलेवा बनी ये बीमारी, रोजाना हो रही 100 मौतें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना से ज्यादा मौतें हार्ट अटैक की वजह से हो रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जनवरी से जून के बीच मुंबई में हार्ट अटैक से करीब 18,000 मौतें हुई थीं, जबकि इसी दौरान कोरोना से 10,289 लोगों की जान गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 June 2022 1:14:08

मुंबई में कोरोना से ज्यादा जानलेवा बनी ये बीमारी, रोजाना हो रही 100 मौतें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना से ज्यादा मौतें हार्ट अटैक की वजह से हो रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल जनवरी से जून के बीच मुंबई में हार्ट अटैक से करीब 18,000 मौतें हुई थीं, जबकि इसी दौरान कोरोना से 10,289 लोगों की जान गई थी। ये जानकारी एक आरटीआई में सामने आई है। ये आरटीआई चेतन कोठारी नाम के एक्टिविस्ट ने दायर की थी, जिसका जवाब बीएमसी ने दिया है।

आरटीआई में दिए गए जवाब के मुताबिक, 2018 में हार्ट अटैक से 8,601 मौतें हुई थीं। 2019 में ये आंकड़ा कम होकर 5,849 पर आ गया। 2020 में भी हार्ट अटैक से मौतों की संख्या में कमी आई और उस साल 5,633 मौतें हुईं। लेकिन, 2021 में हार्ट अटैक से जान गंवाने वालों की संख्या में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई। पिछले साल जनवरी से जून के 6 महीनों में ही मुंबई में हार्ट अटैक से 17,880 लोगों की जान चली गई थी। यानी, हर दिन करीब 100 लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो गई।

आरटीआई के मुताबिक, कोरोना महामारी आने से पहले कैंसर सबसे ज्यादा जानलेवा बीमारी थी। कैंसर की वजह से मुंबई में 2018 में 10 हजार 73 और 2019 में 9,958 मौतें हुई थीं। जबकि, 2020 में 8,576 और 2021 में जनवरी से जून के बीच 6,861 मौतें हुईं।

कोविड-19 डेथ कमेटी के इनचार्ज डॉ अविनाश सूपे ने इंडियन एक्सप्रेस को हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी के तीन कारण बताए हैं।

पहला: कोरोना से ठीक होने के बाद थ्रोम्बोसिस होने की वजह से ऐसा हो सकता है।
दूसरा: महामारी की वजह से मरीजों के इलाज में देरी हुई हो
तीसरा: अब डेटा का अच्छी तरह से रिकॉर्ड किया जा रहा है।

डॉ सूपे बताते हैं कि मुंबई अकेला नहीं है, बल्कि महामारी के समय दुनियाभर में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी है।
कई स्टडी में सामने आया है कि कोरोना होने के बाद संक्रमित के हार्ट और ब्लड वेसेल्स में दिक्कत आती है, जिससे क्लॉटिंग, हार्ट में सूजन और हार्ट फेल्योर का खतरा अधिक बढ़ जाता है। अगस्त 2021 में साइंस जर्नल लैंसेट की स्टडी में सामने आया था कि कोरोना से ठीक होने के कुछ हफ्तों बाद हार्ट अटैक का खतरा 3-8 गुना तक बढ़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज