न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: अल्पमत में होने के बावजूद नहीं जाएगी भाजपा सरकार, अक्टूबर में होंगे चुनाव

निर्दलीयों के समर्थन वापस लेने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। वैसे भाजपा की सरकार गिरने का कोई खतरा नहीं है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 May 2024 1:10:58

हरियाणा: अल्पमत में होने के बावजूद नहीं जाएगी भाजपा सरकार, अक्टूबर में होंगे चुनाव

चंडीगढ़। हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार से मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है, जिसके बाद राज्य सरकार अल्पमत में आ गई है। इन तीनों विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। निर्दलीयों के समर्थन वापस लेने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। वैसे भाजपा की सरकार गिरने का कोई खतरा नहीं है। इसका कारण यह है कि भाजपा के पास 47 विधायकों का समर्थन है। इसके चलते अक्टूबर में जब तक विधानसभा चुनाव नहीं हो जाते तब तक हरियाणा में अल्पमत की सरकार चलेगी।

हरियाणा की मौजूदा विधानसभा में कुल 88 सदस्य हैं। बहुमत का आंकड़ा 45 है। सरकार के पास 43 विधायकों का समर्थन है। इनमें एक HLP और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। भाजपा सरकार को बहुमत के लिए दो विधायकों की कमी है। हालांकि, भाजपा का दावा है कि सरकार पर कोई संकट नहीं है। उसके साथ अपने 40 विधायक हैं और दो निर्दलियों और गोपाल कांडा के साथ ही JJP के 4 विधायकों का समर्थन है। इस तरह कुल 47 विधायक हैं और इसलिए सरकार को कई खतरा नहीं है।

दरअसल, हाल के दिनों में JJP के कुछ विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का संकेत दिया था। हालांकि, JJP ने मार्च में गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। सदन में भाजपा के 40, कांग्रेस के 30 और जेजेपी के 10 विधायक हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार पर कोई संकट नहीं है।

6 महीने तक सरकार पर कोई संकट नहीं

यह सही है कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार अल्पमत में आ गई है, लेकिन इस सरकार को 6 महीने तक कोई संकट नहीं है। अभी भाजपा के पास 43 विधायकों का समर्थन है, जिसमें 40 विधायक अपने और तीन अन्य विधायक हैं। भाजपा ने जेजेपी के भी चार विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। सवाल यह है कि क्या तीन निर्दलीयों के समर्थन वापसी से और उनका कांग्रेस को समर्थन देने से क्या कांग्रेस सरकार बना सकती है। इसका जवाब है—नहीं। कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं। तीन और जुड़े तो ये संख्या 33 हो जाती है। जेजेपी के 10 विधायक कांग्रेस के साथ तो फिलहाल जाने वाले नहीं हैं और जाते भी हैं तो ये संख्या 43 ही होती है। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या कांग्रेस भाजपा को सदन में बहुमत साबित करने के लिए कह सकती है। जवाब है नहीं कह सकती। इसकी वह भी साफ नजर आ रही है, क्योंकि 13 मार्च को ही नायब सिंह सैनी की सरकार ने बहुमत साबित किया है और नियम है कि इसके छह महीने तक कोई विश्वास मत परीक्षण नहीं हो सकता है। यानी 13 सितंबर तक विश्वास मत परीक्षण का प्रस्ताव कोई नहीं ला सकता है।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शायद सबसे पुरानी पार्टी अब कुछ लोगों की इच्छाओं को पूरा करने में लगी हुई है और पार्टी को जनता की इच्छाओं से कोई लेना-देना नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत