न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा: CM ने विधानसभा चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, पुलिस और खनन गार्ड की नौकरियों में अग्निवीरों के लिए 10% कोटा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव से पहले अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अग्निवीर योजना और इसके संविदा भर्ती प्रावधान सरकार और उम्मीदवारों के बीच विवाद का विषय रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 5:58:33

हरियाणा: CM ने विधानसभा चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, पुलिस और खनन गार्ड की नौकरियों में अग्निवीरों के लिए 10% कोटा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पुलिस, वन रक्षक और जेल वार्डन जैसी राज्य सेवाओं में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की। उन्होंने आयु में छूट और अन्य प्रोत्साहनों की भी घोषणा की।

चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सैनी ने ये घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और विशेष पुलिस अधिकारी के पदों पर की जाने वाली सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देगी।

इसके अलावा सीएम ने कहा कि ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती में अग्निवीरों को आयु में तीन साल की छूट दी जाएगी। सैनी ने कहा, "हालांकि अग्निवीरों के पहले बैच में यह आयु में पांच साल की छूट होगी।" सीएम सैनी ने यह भी कहा कि उन्होंने ग्रुप सी की भर्तियों में अग्निवीरों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है, जबकि जो अग्निवीर अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

हरियाणा सरकार की ओर से यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब संसद में अग्निवीर योजना का मुद्दा उठाया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र की अग्निवीर योजना का हवाला देते हुए कहा था कि उन्होंने अग्निवीर परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अग्निवीर जवानों को शहीद का दर्जा नहीं देती है।

उन्होंने कहा कि उनका इस्तेमाल किया जाता है और फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के मन में डर है। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीर भर्ती योजना के राहुल गांधी के दावों को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि 158 संगठनों से राय लेने के बाद यह योजना शुरू की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना कई देशों में चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?