न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, मेरठ में एक दिन में 6 नए केस, लखनऊ-सितापुर में भी अलर्ट

यूपी में कोरोना केसों में फिर से बढ़ोतरी, मेरठ में 6 और लखनऊ में 2 नए मरीज, सीतापुर का बच्चा आईसीयू में भर्ती। सीएमओ ने सतर्कता बरतने की अपील की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 10:21:57

 यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, मेरठ में एक दिन में 6 नए केस, लखनऊ-सितापुर में भी अलर्ट

मेरठ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से वृद्धि देखी जा रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है। शुक्रवार को मेरठ में एक साथ 6 नए केस सामने आए हैं। लखनऊ में भी दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें से एक सिविल अस्पताल का डॉक्टर है। सीतापुर में सात साल का एक बच्चा, जिसकी हालत गंभीर है, एसजीपीजीआई लखनऊ के आईसीयू में भर्ती है।

सीतापुर के बच्चे की हालत गंभीर

कोरोना संक्रमित बच्चा पहले से ही पीलिया सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था। 3 जून को उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया था और 4 जून को आई आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

मेरठ में एकसाथ 6 केस मिलने से मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है क्योंकि मेरठ में शुक्रवार को कोरोना के 6 नए केस सामने आए। चार मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि एक सप्ताह पहले जिले में केवल एक केस था, अब एकसाथ 6 मरीज मिलने से विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इनमें से एक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

11 सैंपल में से 6 पॉजिटिव

सीएमओ ने बताया कि कोरोना जांच की संख्या को बढ़ा दिया गया है। जिले में 11 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जांच का दायरा और बढ़ाया गया तो मामले और सामने आ सकते हैं।

मास्क लगाने और सतर्कता बरतने की अपील

डॉ. कटारिया ने कहा कि संक्रमित मरीजों के परिजनों के भी सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर लोग सतर्कता बरतें, तो घबराने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा, "अगर कोई व्यक्ति खांसी, जुकाम या छींक से परेशान है, तो उसे तुरंत कोरोना जांच करानी चाहिए और मास्क लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए।"

लखनऊ में डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय कोरोना संक्रमित

लखनऊ के सिविल अस्पताल में एक डॉक्टर और एक वार्ड ब्वॉय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। विभाग का कहना है कि गुरुवार शाम तक लखनऊ में कोई नया मामला नहीं था, लेकिन शुक्रवार को इन दो मामलों की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग आरटी-पीसीआर रिपोर्ट को ही अंतिम पुष्टि मान रहा है, हालांकि इन दोनों की प्रारंभिक जांच एंटीजन टेस्ट से हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल