न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लंदन में मशहूर गायिका की कार में तोड़फोड़ और चोरी, क्रिकेट ज्ञान की खिल्ली उड़ाने पर महवश ने की बोलती बंद

मशहूर पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 8:40:38

2 News : लंदन में मशहूर गायिका की कार में तोड़फोड़ और चोरी, क्रिकेट ज्ञान की खिल्ली उड़ाने पर महवश ने की बोलती बंद

मशहूर पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। वह हाल ही में प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के साथ विवाद को लेकर काफी चर्चा में रही थीं, जिसके बाद कनाडा में शो को लेकर भी बातें चल रही हैं। अब लंदन में सुनंदा के साथ एक बड़ी वारदात हो गई। इस घटना से सुनंदा काफी आहत हैं और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। सुनंदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो एक पार्किंग में नजर आ रही हैं।

सुनंदा ने बताया कि उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और उनके दो काफी महंगे बैग भी चोरी हो गए। गाड़ी को भी देखा जा सकता है, जिसकी हालत काफी खराब लग रही है। सुनंदा बोलती हैं कि मैं लंदन में हूं और यहां मेरे साथ हादसा हुआ। मेरी गाड़ी को किसी ने बहुत बुरी तरह से तोड़ दिया और उसमें से मौजूद एक सूटकेस और बैग लेकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गए। ये दोनों बैग काफी महंगे थे और एलवी ब्रांड के थे। उन लोगों ने कुछ भी नहीं छोड़ा। पार्किंग के फर्श पर कार के टूटे हुए शीशे साफ नजर आ रहे हैं। सुनंदा ने कहा कि मैंने मेहनत से कमाए हुए एलवी के दो बैग गाड़ी में रखे थे, लेकिन अज्ञात व्यक्ति वो भी ले गए।

दोनों मेरे फेवरेट बैग थे और वे गाड़ी की काफी बुरी हालत करके भाग गए हैं। सुनंदा की कार जैगुआर है। बता दें कि सुनंदा पंजाब की मशहूर गायिका हैं, जिनका जन्म गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां में हुआ है। उन्होंने पंजाबी गाने ‘बिल्ली अख’ से अपने करिअर की शुरुआत की। सुनंदा ने 2018 में आई पंजाबी फिल्म ‘साजन सिंह रंगरूट’ में एक्टिंग भी की है, जिसमें उनका लीड एक्ट्रेस का रोल है। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह मुख्य भूमिका में थे।

आरजे महवश ने पूरे आईपीएल-18 के दौरान युजवेंद्र चहल को किया सपोर्ट

आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के अफेयर को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी खबरें चल रही हैं। हाल ही महवश ने चहल के लिए एक पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचा। हालांकि कुछ यूजर्स उन्हें ट्रॉल करने करने लगे। एक यूजर ने महवश पर ये आरोप लगा दिया कि वह चहल के नाम पर इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का काम कर रही हैं। जैसे ही इस कमेंट पर महवश की नजर पड़ी तो उन्होंने ट्रॉलर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी।

इस बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर ने लिखा था, “वह सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम पर फॉलोअर्स बटोर रही हैं। मुझे विश्वास है कि उन्होंने कुछ वक्त पहले ही क्रिकेट देखना शुरू किया होगा।” इस पर महवश ने पलटवार करते हुए लिखा, “मैं साल 2019 से क्रिकेट को होस्ट कर रही हूं। आपकी नॉलेज बहुत ही निल है, छोटू! रिसर्च करो!” महवश ने इससे एक दिन पहले चहल के लिए लंबे-चौड़े नोट में लिखा था, “वह लड़े और डटे रहे। आखिरी मैच तक उन्होंने खेल जारी रखा।

@yuzi_chahal23 के लिए स्पेशल नोट क्योंकि लोगों को नहीं पता है कि उनकी पसलियों में फ्रेक्चर हो गया था। बाद में उनकी गेंदबाजी के चलते उंगली में फ्रेक्चर हो गया था। इस शख्स ने पूरा सीजन फ्रेक्चर के साथ खेला! हम सभी ने उन्हें दर्द में चिल्लाते हुए और रोते हुए देखा है पर उन्हें हारता हुआ कभी नहीं देखा। मेरा कहने का मतलब है कि क्या वॉरियर स्प्रिट है उनके पास यार।” चहल आईपीएल-18 में किंग्स पंजाब के सदस्य थे जिसे 3 जून को खेल गए फाइनल में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी