न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1300 रुपए सस्ता हुआ 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोना, चांदी में भी आई गिरावट

शेयर बाजार में हो रहे बदलाव का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 8:38:02

1300 रुपए सस्ता हुआ 10 ग्राम स्टैंडर्ड सोना, चांदी में भी आई गिरावट

शेयर बाजार में हो रहे बदलाव का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। रिकॉर्ड तेजी के बाद, शनिवार को सोने की कीमत में 1,300 रुपये और चांदी की कीमत में 400 रुपये की गिरावट आई है। जयपुर सर्राफा कमेटी द्वारा जारी ताजे भाव के अनुसार, जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 87,100 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 81,900 रुपये, 18 कैरेट सोने की कीमत 69,000 रुपये और 14 कैरेट सोने की कीमत 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। चांदी रिफाइन की कीमत भी घटकर 98,400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

सभी सोने के गहने खरीदने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) के हॉल मार्क से प्रमाणित हों। नए नियमों के अनुसार, एक अप्रैल से 6 डिजिट वाला अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क कोड के बिना सोना बेचना संभव नहीं होगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का यूनिक कोड होता है, वैसे ही सोने पर भी 6 अंकों का हॉलमार्क कोड (HUID) होगा। यह कोड कुछ इस प्रकार हो सकता है - AZ4524 हॉलमार्किंग के माध्यम से अब यह जानना आसान हो गया है कि सोना किस कैरेट का है।

कीमत क्रॉस चेक करें

सोने का सही वजन और उसकी वर्तमान कीमत को कई विश्वसनीय स्रोतों से (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) क्रॉस चेक करना जरूरी है। सोने के भाव में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से भिन्नता होती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इसकी ज्वेलरी बनाना मुश्किल होता है, क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है। ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट या उससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। कैरेट के हिसाब से कीमत चेक करें: उदाहरण के तौर पर, मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 87,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है, यानी 1 ग्राम सोने की कीमत 8,700 रुपए होगी। अब, 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत होगी8,700/24 = 362.50 रुपए। अगर आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है, तो 18x362.50 = 6,525 रुपए प्रति ग्राम होगी। अब आपकी ज्वेलरी के ग्राम के हिसाब से इस कीमत का गुणा करके सही कीमत का अनुमान लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी