Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Covishield Vaccine की दो डोज के बीच का अंतर हो सकता है कम!, जाने क्या कहते है एक्सपर्ट्स

ब्रिटेन की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच का अंतर घटाने की बात कही गई है। ब्रिटेन की इस रिपोर्ट के बाद भारत का टीकाकरण विशेषज्ञ समूह कोविशील्ड की दूसरी खुराक में देरी के निर्णय की समीक्षा कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 9:44:02

Covishield Vaccine की दो डोज के बीच का अंतर हो सकता है कम!, जाने क्या कहते है एक्सपर्ट्स

भारत सरकार की ओर से पूरे देश में कोरोना वैक्‍सीनेशन को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम के बीच वैक्‍सीन की दो डोज के बीच के अंतर को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे है। दरअसल, ब्रिटेन की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच का अंतर घटाने की बात कही गई है। ब्रिटेन की इस रिपोर्ट के बाद भारत का टीकाकरण विशेषज्ञ समूह कोविशील्ड (Covishield) की दूसरी खुराक में देरी के निर्णय की समीक्षा कर रहा है।

आपको बता दे, अमेरिका के महामारी एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने भी कोरोना वैक्सीन के डोज के बीच गैप को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वैक्सीन के दो डोज के बीच समय बढ़ाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
भारत में कोरोना वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम से जुड़े एक शीर्ष सरकारी विशेषज्ञ ने बताया, अन्‍य देशों में जांच के दौरान पाया गया है कि वैक्‍सीन की एक डोज कोरोनो वायरस के डेल्टा संस्करण के लिए पर्याप्‍त नहीं है। जांच में पाया गया है कि जिन लोगों ने कोविशील्‍ड की एक ही खुराक ली थी उनमें कोरोना के डेल्‍टा वेरिएंट के बाद वैक्‍सीन की प्रभावकारिता दर 33% कम हो गई थी। यही कारण है कि विशेषज्ञों ने सरकार से वैक्‍सीन की दोनों डोज के बीच 12 सप्‍ताह के अंतराल को अनिवार्य बनाने के अपने निर्णय को पलटने का आग्रह किया है।

बता दे, देश में सरकार ने पिछले महीने ही कोवीशील्ड के दो डोज के बीच का गैप बढ़ाकर 12-16 हफ्ते किया है। इससे पहले यह गैप 6 से 8 हफ्ते था। इससे पहले यह यह गैप 28 दिन का था। दो डोज के बीच गैप बढ़ाने को लेकर सरकार का कहना है कि इससे वैक्सीन का असर बढ़ जाता है।

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोविशील्ड वैक्‍सीन की पहली डोज के बाद मिलने वाली सुरक्षा उम्मीद से कम हो सकती है इसलिए वैक्सीन की दोनों डोज के बीच के अंतर को कम करना बेहद जरुरी है। उत्तरी आयरलैंड में इस अंतर को 10-12 सप्ताह से घटाकर 8 सप्ताह कर दिया गया है। नीति आयोग के सदस्य ने कही ये बात

इस पूरे मामले पर अब नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल का कहना है कि यह एक गतिशील प्रक्रिया है। विज्ञान में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। कोविशील्‍ड को लेकर जिस तरह की रिपोर्ट दी गई है उसकी समीक्षा की जा रही है। पिछले महीने ही भारत में कोविशील्ड के दो डोज के बीच अंतर को बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह कर दिया गया था। विशेषज्ञों की टीम अंतरराष्‍ट्रीय अध्‍ययनों के आधार पर भी अपनी राय देती है। पहले कहा गया था कि वैक्‍सीन की पहली डोज से ही काफी सुरक्षा मिल जाती है और दूसरी डोज का समय बढ़ा दिया जाता है तो इसका प्रभाव और अधिक बढ़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका