न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: अब रेलवे और मेट्रो रेलवे स्टेशनों पर भी मिलेगी अंग्रेजी शराब, योगी सरकार का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के रेलवे और मेट्रो रेलवे स्टेशनों पर अब एयरपोर्ट की तरह अंग्रेजी शराब की दुकानें खुलेंगी। यूपी कैबिनेट ने प्रीमियम ब्रांड की शराब की रिटेल दुकान खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 06 Feb 2025 2:05:34

उत्तर प्रदेश: अब रेलवे और मेट्रो रेलवे स्टेशनों पर भी मिलेगी अंग्रेजी शराब, योगी सरकार का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के रेलवे और मेट्रो रेलवे स्टेशनों पर अब एयरपोर्ट की तरह अंग्रेजी शराब की दुकानें खुलेंगी। यूपी कैबिनेट ने प्रीमियम ब्रांड की शराब की रिटेल दुकान खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिल गई है।

आबकारी विभाग के राजस्व को बढ़ाने के लिए सरकार ने यात्रा स्थलों पर शराब बेचने का निर्णय लिया है। नई नीति के तहत मॉल्स के मल्टीप्लेक्स एरिया में प्रीमियम ब्रांड की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, सक्षम स्तर से अनापत्ति मिलने पर मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर मुख्य भवन में प्रीमियम रिटेल की दुकानें अनुमन्य होंगी। इनका मुख्य द्वार भवन के अंदर होने की बाध्यता खत्म कर दी गई है।

इसके साथ ही, पहली बार विदेशी मदिरा की 60 एमएल और 10 एमएल की बोतलों की बिक्री की अनुमति भी दी गई है। नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश में 60,000 करोड़ रुपए साल 2025-26 में कमाने की योजना बनाई गई है। साथ ही, किसानों द्वारा उत्पादित फलों से बनने वाली वाइन के लिए प्रदेश के हर जिले में एक अलग आउटलेट खोला जाएगा। प्रदेश में ऐसे 75 आउटलेट खोले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में हुए निर्णय की जानकारी प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने गुरुवार सुबह आयोजित प्रेस वार्ता में दी। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि निजी प्रयोग के लिए निर्धारित फुटकर सीमा से अधिक मदिरा क्रय, परिवहन और निजी कब्जे में रखने के लिए वैयक्तिक होम लाइसेंस की व्यवस्था को सरल कर दिया गया है। लाइसेंस के लिए सालाना फीस 11,000 रुपए और सिक्योरिटी 11,000 रुपए होगी।

नई आबकारी नीति के नियम:

देसी शराब के लिए एसेप्टिक ब्रिक पैक:
देसी शराब अब एसेप्टिक ब्रिक पैक में उपलब्ध होगी, जिससे शराब में मिलावट होने की आशंका समाप्त हो जाएगी।

प्रीमियम दुकानों का नवीनीकरण: प्रीमियम शराब की दुकानों का नवीनीकरण वित्तीय वर्ष 2027-28 तक किया जा सकेगा।

ई-लॉटरी के लिए पंजीकरण: आवेदकों को ई-लॉटरी के लिए नए सिरे से पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।

ई-लॉटरी के तीन चरण:
ई-लॉटरी तीन चरणों में आयोजित होगी, इसके बाद ई-टेंडर के माध्यम से दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

दुकानों के समय: शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी।

देसी शराब की बोतल और पैक पर एमआरपी: देसी शराब की बोतल और ट्रेटा पैक में अनिवार्य रूप से एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) दर्ज होगी।

डिजिटल पेमेंट और सीसीटीवी:
प्रत्येक फुटकर दुकान पर डिजिटल पेमेंट और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य होंगे।

आयकरदाता को मिलेगा लाइसेंस: लाइसेंस केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो पिछले तीन वर्षों से लगातार आयकरदाता रहे हैं और उन्होंने अपना आयकर रिटर्न दाखिल किया है।

13 प्राचीन धरोहरों का विकास रिजॉर्ट, होटल और शादी घर के रूप में

बुधवार को कैबिनेट ने 13 प्राचीन धरोहरों को होम स्टे के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पर्यटन विभाग इन धरोहरों को एक्टिविटी म्यूजियम, हेरिटेज रेस्टोरेंट, बुटिक, हॉल, एडवेंचर टूरिज्म, चीमेटिक वेलनेस सेंटर और हॉस्पिटेलिटी यूनिट के रूप में विकसित करेगा।

पीपीपी मॉडल पर पर्यटन स्थलों का विकास

इस योजना में लखनऊ की कोठी गुलिस्तान-ए-इरम, दर्शन विलास की आलमबाग भवन, ललितपुर का बालबेहट फोर्ट, झांसी का टहरौली फोर्ट, मथुरा का सीताराम महल, झांसी का रघुनाथ राव महल, गोडा का वजीरगंज की बारादारी, महोबा का सेनापति महल और कुलपहाड़ महल, कानपुर नगर की टिकैतराय बारादरी, महोबा का मस्तानी महल, लेक पैलेस, बांदा का भूरागढ़ और रनगढ़ किला शामिल हैं। इस परियोजना पर लगभग 90 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कैबिनेट ने इसके लिए निविदा प्रपत्रों का मॉडल डॉक्यूमेंट अनुमोदन की सहमति दी है।

राही पर्यटक आवास पीपीपी मॉडल पर होंगे विकसित

कैबिनेट ने आठ राही पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मॉडल पर विकसित और संचालित करने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत इटावा के सुमेर सिंह किला, सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद, मिर्जापुर के विध्याचल, मऊ के झील महल रेस्टोरेंट और भदोही के गोपीगंज स्थित राही पर्यटक आवास गृहों के लिए निविदाएं ली गई हैं। इसके अलावा बस्ती और वृंदावन के राही पर्यटक आवास गृहों के लिए निविदाओं को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है। इस योजना को बुधवार को कैबिनेट की मंजूरी मिली, जिसमें यह भी बताया गया कि इटावा के सुमेर सिंह किले की जमीन राज्य सरकार की है।

शाहजहांपुर बनेगा विकास प्राधिकरण

प्रदेश सरकार शाहजहांपुर को प्रदेश का 29वां विकास प्राधिकरण बनाने जा रही है। इस प्रस्ताव को बुधवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। प्रस्ताव के तहत, विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शहर के साथ-साथ 32 ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया जाएगा। आवास विभाग जल्द ही प्राधिकरण गठन की अधिसूचना जारी करेगा।

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर को विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा की

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने हाल ही में अपने गृह जिले शाहजहांपुर को विकास प्राधिकरण बनाने की घोषणा की थी। उनके प्रस्ताव पर सरकार ने निर्णय लिया है, और शाहजहांपुर को विकास प्राधिकरण बनाने का फैसला किया है। विकास प्राधिकरण में शामिल गांवों के लिए यूपीएसआईडीए के अधीन अर्जित भूमि को छोड़कर अन्य सभी भूमि को शामिल किया जाएगा।

शाहजहांपुर का होगा सुनियोजित विकास

विकास प्राधिकरण के गठन के बाद शाहजहांपुर का सुनियोजित विकास होगा। आवास विभाग द्वारा जारी भवन निर्माण और विकास उपविधि के तहत नक्शा पास किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के बाद, शहर में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण पर रोक लगेगी, और मनमाने तरीके से निर्माण की अनुमति नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल