न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Delta-Omicron से मिलकर बनेगा नया खतरनाक सुपर वैरिएंट! एक्सपर्ट की इस चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

डॉ. पॉल बर्टन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी मरीज को ओमिक्रॉन और डेल्‍टा म्‍यूटेंट स्‍ट्रेन (Delta Mutant Strain) एक ही समय पर संक्रमित करता है तो कोरोना वायरस का एक नया सुपर वैरिएंट (Super Variant) सामने आ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 10:21:23

Delta-Omicron से मिलकर बनेगा नया खतरनाक सुपर वैरिएंट! एक्सपर्ट की इस चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना के नए खतरे के बीच मॉडर्ना के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. पॉल बर्टन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी मरीज को ओमिक्रॉन और डेल्‍टा म्‍यूटेंट स्‍ट्रेन (Delta Mutant Strain) एक ही समय पर संक्रमित करता है तो कोरोना वायरस का एक नया सुपर वैरिएंट (Super Variant) सामने आ सकता है। बर्टन ने कहा कोरोना संक्रमण में आमतौर पर केवल एक म्‍यूटेशन स्‍ट्रेन शामिल होता है, वहीं दुर्लभ मामलों में एक से अधिक स्‍ट्रेन एक ही समय पर किसी मरीज पर हमला कर सकते हैं। यदि ये दोनों स्‍ट्रेन भी उसी सेल को संक्रमित करते हैं, तो वे डीएनए की अदला-बदली कर सकते हैं और एकत्र होकर वायरस का एक नया वैरिएंट बनाने में सक्षम हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर इस तरह का कोई नया वैरिएंट सामने आता है तो वह बहुत ही ज्‍यादा घातक साबित हो सकता है।

मॉडर्ना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पॉल बर्टन ने चेतावनी देते हुए कहा कि ब्रिटेन में जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए कोरोनो के डेल्‍टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिलने की संभावना भी बढ़ती दिखाई दे रही है।

पॉल बर्टन कहा कि जिस रफ्तार से ब्रिटेन में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़ी है, उसे देखते हुए अभी से सतर्क रहने की जरूरत है। आपको बता दे, यूके में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 93,045 मामले दर्ज किए। जो लगातार तीसरे दिन के रिकॉर्ड मामले हैं। ब्रिटेन में शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 11.1 मिलियन तक पहुंच गई है। ब्रिटेन में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 111 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्‍या 1,47,000 तक पहुंच गई है। ओमिक्रॉन ने लंदन और स्कॉटलैंड में डेल्टा मामलों को पछाड़ दिया है। गुरुवार को 1,691 मामले ओमिक्रॉन के सामने आए थे, इसके अगले दिन 3,201 नए मामले दर्ज किए गए। यूके में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 14,909 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

कोरोना वायरस पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस तरह के मामले दुर्लभ परिस्थितियों में ही सामने आते हैं। अभी तक कोरोना के जीन की अदला बदली होने से तीन कोरोना के नए स्‍ट्रेन रिपोर्ट किए गए हैं।

वैज्ञानिकों ने बताया कि इस तरह दर्लभ मामलों में वायरस खुद ही म्‍यूटेट होकर नया वैरिएंट बना लेता है। वायरस आम तौर पर नए वैरिएंट बनाने के लिए रैंडम म्‍यूटेशन पर निर्भर करता है।

उन्‍होंने बताया कि ब्रिटेन में पहली बार ओमिक्रॉन का मामला सामने आने के बाद से केवल दो सप्‍ताह के बाद ही लंदन में ओमिक्रॉन का मरीज सामने आ चुका था। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ओमिक्रॉन के तेजी से बढ़ते खतरे को देखते हुए कहा जा सकता है कि नए साल में स्थिति भयावह होगी।

आपको बता दे, ओमिक्रॉन को डेल्टा की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलने वाला बताया जा रहा है। नए शोध से पता चला है कि नया वैरिएंट बड़े पैमाने पर फैल रहा है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन की दो डोज जरूरी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती