न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में विधायकों की अनदेखी कर रहे अधिकारी, स्पीकर ने की शिकायत, AAP का BJP पर तंज

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अधिकारियों की शिकायत की। विधायकों की अनदेखी पर जताई नाराजगी, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने BJP पर कसा तंज।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 6:13:35

दिल्ली में विधायकों की अनदेखी कर रहे अधिकारी, स्पीकर ने की शिकायत, AAP का BJP पर तंज

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव धर्मेंद्र को पत्र लिखकर अधिकारियों के व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायत की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि दिल्ली के अधिकारी विधानसभा सदस्यों (विधायकों) के पत्रों, फोन कॉल्स या मैसेज का जवाब नहीं देते, जिससे जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

अधिकारियों को जवाबदेह बनाने के निर्देश

विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि वे प्रशासनिक सचिवों, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, डीडीए सहित अन्य विभागों के प्रमुखों को इस समस्या से अवगत कराएं और सुनिश्चित करें कि विधायकों के संवाद को उचित प्राथमिकता दी जाए।

नौकरशाही को दी सख्त चेतावनी

बुधवार को लिखे पत्र में गुप्ता ने नौकरशाही को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं, जहां विधायकों द्वारा भेजे गए पत्रों, फोन कॉल्स या मैसेज को अधिकारियों ने अनदेखा कर दिया। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस रवैये पर रोक लगाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग, दिल्ली सरकार और भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों को दोहराने की जरूरत है।

सौरभ भारद्वाज का बीजेपी पर तंज, कहा – अब समझ आ रही है नौकरशाही की मनमानी

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों तक दिल्ली के अधिकारियों को सिखाया गया था कि वे मंत्रियों और विधायकों की बात न सुनें, उनके फोन कॉल न उठाएं और चिट्ठियों का जवाब न दें। अब, जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, तो उन्हें नौकरशाही की मनमानी समझ आ रही है।

“पहले BJP ने किया अफसरों का समर्थन, अब सिखा रही कर्तव्य”

सौरभ भारद्वाज ने कहा, "पहले भाजपा इन्हीं अधिकारियों का समर्थन करती थी और आम आदमी पार्टी को हर मुद्दे पर ज्ञान देती थी। लेकिन अब जब खुद सत्ता में आई है, तो अधिकारियों को कर्तव्य सिखाया जा रहा है। आज भाजपा को समझ में आ गया है कि लोकतंत्र को कमजोर करने से देश और जनता को ही नुकसान होता है।”

दिल्ली में BJP ने 48 सीटों पर दर्ज की जीत

गौरतलब है कि दिल्ली की नौकरशाही का आम आदमी पार्टी सरकार के साथ पहले भी टकराव देखने को मिला था। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर लंबे समय बाद दिल्ली की सत्ता पर कब्जा जमाया, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिलीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब