न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली चुनाव 2025: 10 जनवरी को CEC बैठक में शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देगी BJP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) 10 जनवरी को बैठक कर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 1:46:14

दिल्ली चुनाव 2025:  10 जनवरी को CEC बैठक में शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देगी BJP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) 10 जनवरी को बैठक कर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे। दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच हाई-वोल्टेज चुनावी लड़ाई के लिए मंच तैयार है। वहीं, तीसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए प्रयासरत है। भाजपा लगभग दो दशकों बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। पार्टी "परिवर्तन" के नारे और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP पर घोटाले के आरोपों, विशेषकर शराब नीति मामले, को लेकर केंद्रित अभियान चला रही है।

भाजपा की पहली सूची

अब तक भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं, जिससे राजधानी की कई सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला तय हो गया है। हाल ही में AAP छोड़ने वाले कैलाश गहलोत, जिन्होंने पार्टी पर "राजनीतिक महत्वाकांक्षा" को जनसेवा से ऊपर रखने का आरोप लगाया था, को बिजवासन से टिकट दिया गया है। अन्य बड़ी सीटों पर, भाजपा ने AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को मैदान में उतारा है। इसी तरह, बीजेपी ने CM आतिशी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ कालकाजी से रमेश बिधूड़ी को, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, जनकपुरी से आशीष सूद और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के खिलाफ तरविंदर सिंह मारवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

भारत निर्वाचन आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। तारीखों की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू हो गई है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अधिसूचना जारी होने की तारीख 10 जनवरी है, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी है, नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। चुनावी प्रक्रिया 10 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।

2020 में क्या हुआ था?

2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 62 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 8 सीटें हासिल की थीं, जबकि कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदाता मतदान 62.82 प्रतिशत रहा, जो 2015 के विधानसभा चुनाव से 4.65 प्रतिशत कम था। AAP को कुल 49,74,592 वोट (कुल वैध मतों का 53.57 प्रतिशत) मिले थे, जबकि भाजपा को 35,75,529 वोट (कुल वैध मतों का 38.51 प्रतिशत) प्राप्त हुए थे। भाजपा ने 67 सीटों पर चुनाव लड़ा था और दो सीटें बुराड़ी और संगम विहार जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के लिए और एक सीट सीमापुरी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के लिए छोड़ी थी। भाजपा के विजेता उम्मीदवारों में विजेंद्र गुप्ता (रोहिणी), रामवीर सिंह बिधूड़ी (बदरपुर), अभय वर्मा (लक्ष्मी नगर), ओम प्रकाश शर्मा (विश्वास नगर), अनिल कुमार बाजपेई (गांधी नगर), जितेंद्र महाजन (रोहतास नगर), अजय महावर (घोंडा) और मोहन सिंह बिष्ट (करावल नगर) शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका