न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई: अस्पताल में ऑक्‍सीजन की कमी, 7 कोरोना मरीजों की मौत

इस पूरी घटना के बाद नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है और अपने ट्वीट में तीन मरीजों की मौत की बात कही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 12:54:28

मुंबई: अस्पताल में ऑक्‍सीजन की कमी, 7 कोरोना मरीजों की मौत

देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है जहा कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। सोमवार को राज्य में 51,751 नए मरीज आए तो 52,312 ठीक भी हुए। 9 मार्च के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि जब नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वालों का आंकड़ा ज्यादा रहा हो। ये थोड़ी राहत की बात तो है, लेकिन हालात कंट्रोल में नहीं हैं। सोमवार को 258 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 34 लाख 58 हजार 996 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 58,245 पहुंच गई है। राज्य में बढ़ते संक्रमण के साथ-साथ कोरोना वैक्‍सीन की कमी की बात भी सामने आ रही है। लेकिन इस बीच मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके के एक अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की कमी होने से 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद लोगों ने वहां खूब हंगामा किया। बताया जा रहा है कि मामला नालासोपारा के विनायक अस्‍पताल का है। लोगों का आरोप है कि वहां ऑक्‍सीजन की कमी होने से 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।

इस पूरी घटना के बाद नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है और अपने ट्वीट में तीन मरीजों की मौत की बात कही है।

जानकारी दी गई है कि मंगलवार सुबह से ही अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की कमी होने लगी थी। वहीं इलाके के विधायक क्षितिज ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि ऑक्‍सीजन की कमी के कारण 3 लोगों की मौत हुई है। उन्‍होंने ट्वीट करके मामले में पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्‍होंने लिखा है, 'मैं प्रधानमंत्री कार्यालय का ध्‍यान इस गंभीर मसले की ओर खींचना चाहता हूं। वसई तालुका में ऑक्‍सीजन की भारी कमी है। ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई सिर्फ 3 घंटे तक ही हो सकती है। इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के 7000 से अधिक सक्रिय केस हैं। इसके साथ ही 3000 लोगों को ऑक्‍सीजन की जरूरत है।'

बता दे, महाराष्ट्र में अब 5 लाख 64 हजार 746 एक्टिव पेशेंट हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने गुड़ी पड़वा और रमजान को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं।

गुड़ी पड़वा को लेकर गाइडलाइन

- गुड़ी पड़वा का त्यौहार सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच साधारण तरीके से मनाएं।
- सार्वजनिक रूप से किसी भी तरह की भीड़ इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- पांच से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठे नहीं हो सकेंगे और न ही ट्रेडमार्क बाइक रैली की इजाजत रहेगी।

रमजान को लेकर गाइडलाइन


- घर पर ही नमाज अदा करें। मस्जिदों में भीड़ न बढ़ाएं।
- धार्मिक स्थल जल्द ही बंद हो जाएंगे, इसलिए वाज यानी सामूहिक नमाज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित करें।
- खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ न करें और न ऐसा होन दें।
- अलविदा जुमे की नमाज भी घर पर ही अदा करें, सड़कों पर भीड़ लगाने से बचें।
- इस रमजान किसी भी तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जा सकती है।
- रमजान पर गलियों या सड़कों पर कोई अस्थायी स्टॉल नहीं लगेगी।
- स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सहरी और इफ्तारी के वक्त कहीं भी भीड़ जमा न होने दें।
- धर्म गुरुओं से अपील की गई है कि वे लोगों में कोविड गाइडलाइंस को लेकर जागरूकता फैलाएं, ताकि संक्रमण की चेन तोड़ी जा सके

महाराष्ट्र के तीन बड़े शहरों में कोरोना का हाल

- मुंबई में सोमवार को 6 हजार 905 नए केस आए। राहत की बात ये रही कि मुंबई में भी ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए पॉजिटिव केसों से ज्यादा रही। सोमवार को 9,037 लोग ठीक हुए। लेकिन दिन भर में 43 लोगों की मौत हुई। मुंबई में ठीक होने वालों की दर (रिकवरी रेट) 80% है। मुंबई में कोरोना के दोगुने होने की अवधि 36 दिनों की है। 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मुंबई में कोविड बढ़ोतरी दर 1.89% रही।

- पुणे में सोमवार को 4 हजार 849 नए केस सामने आए। यह संख्या रविवार के मुकाबले काफी कम है। रविवार को पुणे में 12 हजार 377 केस आए थे और 87 लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को मृतकों की संख्या भी रविवार के मुकाबले थोड़ी कम हुई। सोमवार को पुणे में 65 लोगों की मौत हुई। पुणे में फिलहाल 53 हजार 376 एक्टिव मरीज हैं, इनमें से 1,050 लोगों की स्थिति गंभीर है।

- सोमवार को नागपुर में कोरोना से 69 लोगों की मौत हो गई। दिन भर में 5,661 नए संक्रमित सामने आए। वहीं 3,247 लोग ठीक हुए। नागपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 84 हजार 217 तक पहुंच गई है। इनमें से 2 लाख 20 हजार 560 ठीक हो चुके हैं। अब तक 5 हजार 838 लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?