न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 625 और निफ्टी 175 अंक लुढ़का, FMCG और IT सेक्टर में भारी नुकसान

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कमजोरी के साथ खुले बाजार में दिनभर मुनाफावसूली का दौर चला, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 27 May 2025 4:51:11

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 625 और निफ्टी 175 अंक लुढ़का, FMCG और IT सेक्टर में भारी नुकसान

मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कमजोरी के साथ खुले बाजार में दिनभर मुनाफावसूली का दौर चला, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,551.63 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 174.95 अंक या 0.70 प्रतिशत गिरकर 24,826.20 के स्तर पर बंद हुआ। इससे एक दिन पहले सोमवार को बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी, जब सेंसेक्स 82,176 और निफ्टी 25,001 अंक पर बंद हुए थे।

सेंसेक्स की अधिकांश कंपनियां लाल निशान में

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे, जबकि सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ बंद हो सके। निफ्टी में भी यही ट्रेंड रहा, जहां 50 में से 40 कंपनियों ने गिरावट दर्ज की।

सबसे ज्यादा नुकसान एफएमसीजी, आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर को हुआ। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.88%, आईटी इंडेक्स 0.75%, और ऑटो इंडेक्स 0.70% गिरा। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में भी 0.64% की गिरावट रही।

किस कंपनी के शेयर कितना लुढ़के?

—आईटीसी – 2.01% गिरावट

—टाटा मोटर्स – 1.73%

—एक्सिस बैंक – 1.59%

—एनटीपीसी – 1.40%

—महिंद्रा एंड महिंद्रा – 1.33%

—एचसीएल टेक – 1.25%

—टीसीएस, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक – 0.7% से 1% के बीच गिरावट

हालांकि, कुछ शेयरों ने सकारात्मक प्रदर्शन किया। इंडसइंड बैंक के शेयर 2.60% की बढ़त के साथ सबसे ऊपर रहे। सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया, और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी हल्की तेजी रही।

स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में रही खरीदारी

लार्जकैप शेयरों में गिरावट के विपरीत, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों ने रुचि दिखाई।

—निफ्टी मिडकैप 100 – 87.25 अंक की बढ़त

—निफ्टी स्मॉलकैप 100 – 17.35 अंक की बढ़त

गिरावट के पीछे क्या रहे कारण?

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, आज की गिरावट की एक बड़ी वजह एशियाई बाजारों में आई कमजोरी रही। इसके अलावा घरेलू बाजार में मुनाफावसूली और कुछ सेक्टरों में दबाव ने भी गिरावट को और गहरा किया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक दे ने बताया कि, "निफ्टी पिछले कुछ सत्रों से कंसोलिडेशन फेज में है। हालांकि इंडेक्स अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जिससे ट्रेंड फिलहाल पॉजिटिव बना हुआ है। यदि बाजार में तेजी आती है, तो निफ्टी 25,000 से 25,150 की रेंज में जा सकता है, जबकि नीचे की ओर सपोर्ट 24,700 पर बना हुआ है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत