न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धमाकेदार एंट्री के बाद भी सलमान खान के इन चेलों का करियर डूबा, दो कर रहे संघर्ष, एक हुआ सुपर सितारा

सलमान खान ने कई चेहरों को बॉलीवुड में लॉन्च किया, लेकिन ज़्यादातर का करियर नहीं चला। जानिए सूरज पंचोली, आयुष शर्मा, जहीर इकबाल जैसे स्टार्स का क्या हुआ और किसे मिली असली सफलता।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 27 May 2025 8:03:47

धमाकेदार एंट्री के बाद भी सलमान खान के इन चेलों का करियर डूबा, दो कर रहे संघर्ष, एक हुआ सुपर सितारा

फिल्म उद्योग में सलमान खान को दरिया दिल इंसान के रूप में जाना जाता है। अपने सफलतम करियर में सलमान खान ने बॉलीवुड को कई नए चेहरों से परिचित कराया है। नए चेहरों को लांच करने के लिए सलमान खान ने अपना स्वयं का प्रोडक्शन हाउस बनाया है, जिसके तहत उन्होंने बॉलीवुड को सूरज पंचोली, जहीर इकबाल, आयुष शर्मा सहित अथिया शेट्टी, प्रनूतन तक को मौका दिया है। इन अभिनेताओं की एंट्री तो चर्चित हुई लेकिन आज उनका करियर पूरी तरह से समाप्ति की ओर है।

आज हम अपने पाठकों को सलमान खान द्वारा प्रस्तुत किए गए उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत चर्चाओं और सफलता के साथ की लेकिन आज वे गुमनामी के अंधेरे में गुम हैं। आइए डालते हैं एक नजर इन सितारों पर—

सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी

सलमान खान ने अपने बैनर सलमान खान फिल्म्स के तहत हिन्दी फिल्मों में नायक खलनायक के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता आदित्य पंचोली और सुनील शेट्टी के बच्चों सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को वर्ष 1983 में आई सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो के रीमेक हीरो से लांच किया। सुभाष घई की हीरो जहाँ नवोदित अदाकार जैकी श्रॉफ और एक फिल्म पुरानी मीनाक्षी शेषाद्रि के बेहतरीन अभिनय के लिए याद की जाती है वहीं दूसरी ओर यह फिल्म आज भी अपने गीत संगीत के बलबूते पर दर्शकों की यादों में बसी हुई है। सलमान खान की हीरो इन दोनों स्तरों पर असफल रही। फिल्म को सफल बनाने के लिए सलमान खान ने पहली बार एक गीत अपनी आवाज में भी गाया लेकिन वो भी कोई काम नहीं आया।

आज अथिया शेट्टी फिल्म उद्योग को पूरी तरह से विदा बोल चुकी हैं और वर्तमान में मातृत्व का सुख भोग रही हैं, वहीं दूसरी ओर सूरज पंचोली पिछले दस सालों से अब तक सिर्फ चार फिल्मों में नजर आए हैं और वो सभी असफल रही हैं। उनकी हालिया प्रदर्शित केसरी वीर भी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है। सूरज आगे फिल्मों में नजर आएंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है।

जहीर इकबाल और प्रनूतन

सलमान खान ने अपने सह कलाकार और दोस्त मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल को अपने बचपन के दोस्त इकबाल के बेटे जहीर इकबाल के साथ अपने बैनर की फिल्म नोट बुक के जरिये फिल्मों में लांच किया। नोट बुक को समीक्षकों से सराहना मिली, कुछ दर्शकों को यह प्रेम कहानी पसन्द आई लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। मोहनीश बहल की बेटी इस फिल्म के बाद न किसी और फिल्म में नजर आई और न ही वो मीडिया की चर्चा में रही है। अब वो क्या कर रही हैं इसकी कोई जानकारी हमें नहीं है।

जहीर इकबाल एक भारतीय अभिनेता है जो हिंदी फिल्म उद्योग में काम करता है। वह 10 दिसंबर 1988 को मुंबई में पैदा हुआ था और उसका पूरा नाम ज़हीर इकबाल रतनसी है। जहीर इकबाल की फिल्म "नोटबुक" (2019) से बॉलीवुड में शुरुआत हुई थी, जहां उन्होंने प्रनूतन बहल के साथ काम किया था। जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी, जो ज्वैलर्स के परिवार से संबंध रखते हैं, सलमान खान के अच्छे दोस्त हैं, जिससे जहीर को बॉलीवुड में प्रवेश करने में मदद मिली।

नोटबुक के बाद जहीर इकबाल वर्ष 2022 में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी के साथ डबल एक्सएल नामक फिल्म में नजर आए। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। लेकिन जहीर चर्चाओं में बने रहे।

जहीर इकबाल फिल्मों में आने से पहले ही सलमान खान द्वारा दबंग के जरिये उनके साथ लांच की गई शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को डेट करने लगे थे। यह वर्ष 2017 की बात है। इनकी मुलाकात सलमान खान की किसी पार्टी में सलमान खान ने ही करवाई थी। लगातार सात साल तक डेट करने के बाद जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की। सोनाक्षी आज भी फिल्मों और वेब सीरीज में व्यस्त हैं लेकिन जहीर इकबाल ने फिल्मों से दूरी बनाते हुए स्वयं को अपने पुश्तैनी ज्वैलरी के धंधे में व्यस्त कर लिया है। उनका फिल्म करियर पर समाप्त सा हो गया है।

आयुष शर्मा और वरीना हुसैन

आयुष शर्मा सलमान खान के बहनोई हैं। इनकी शादी सलमान खान की सबसे छोटी बहन अर्पिता के साथ हुई है। आयुष शर्मा हिमाचल प्रदेश की राजनीति के कद्दावर नेता रहे सुखराम शर्मा के पोते हैं। आयुष शर्मा ने शादी के बाद फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहा। सलमान खान ने अपनी बहन और बहनोई की इच्छा का मान रखते हुए आयुष शर्मा को लवयात्री नामक फिल्म से प्रस्तुत किया। इस फिल्म में उन्होंने आयुष के साथ एक और नायिका वरीना हुसैन को लांच किया। फिल्म असफल रही। लवयात्री के बाद वरीना हुसैन सलमान खान की ही एक फिल्म में आइटम गर्ल के तौर पर नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद वरीना हुसैन कहाँ गई इसकी कोई जानकारी नहीं है।

वहीं दूसरी ओर अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्मों में लगातार सक्रिय रखने के लिए सलमान खान ने उनके लिए एक और फिल्म अंतिम बनाई जिसमें उन्होंने स्वयं विस्तारित कैमियो की भूमिका निभाई। फिल्म एक्शन प्रधान थी, जिसमें सलमान और आयुष के मध्य फाइट सीन दिखाए गए लेकिन अपनी कमजोर कथा पटकथा के चलते यह फिल्म भी असफल हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पूरी लाइम लाइट सलमान खान लूट कर ले गए। उन्होंने अपने करियर में पहली एक सरदार की भूमिका निभाई थी। आयुष अब तक खुद को इंडस्ट्री में पूरी तरह स्थापित नहीं कर पाए हैं। आने वाली फिल्मों पर भी दर्शकों का भरोसा कमजोर होता दिख रहा है।

यह वो अदाकार रहे हैं जिन्हें सलमान खान ने अपनी व्यक्तिगत रूचि लेते हुए फिल्मों में लांच किया, प्रमोट किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए और उनका करियर खत्म हो गया है। इसके अतिरिक्त भी कुछ और ऐसें अदाकार हैं जिन्हें सलमान खान ने लांच किया या जिनका उन्होंने खुलकर सपोर्ट किया लेकिन उनका करियर कभी खुशी कभी गम की तरह हिचकोले खाता रहा है।

आइए डालते हैं एक नजर उन सितारों पर—

धमाकेदार एंट्री के बाद भी सलमान खान के इन चेलों का करियर डूबा, दो कर रहे संघर्ष, एक हुआ सुपर सितारा

वरुण धवन

वरुण धवन को फिल्मों में लाने का श्रेय करण जौहर को जाता है। वर्ष 2012 में करण ने उन्हें आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से पेश किया था। फिल्म सफल रही और यह तीनों अदाकार भी सफल हुए। वरुण धवन को फिल्मों में लाने का श्रेय सलमान खान को जाता है। बचपन से वरुण अपने पिता डेविड धवन की फिल्मों की शूटिंग देखने सेट पर जाया करते थे। सलमान खान को वरुण में अभिनेता के गुण नजर आए और उन्होंने उसे फिल्मों में आने के लिए उत्साहित किया। डेविड धवन ने अपने बेटे को सफलता दिलाने के लिए कुछ फिल्मों का निर्देशन किया जिनमें से एक उनकी सलमान खान की जुड़वा भी थी, जिसमें सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभाई थी। जुड़वा को सफल बनाने के लिए सलमान खान ने इसमें कैमियो भूमिका की। फिल्म सफल रही। वरुण आज स्वयं को स्थापित कर चुके हैं लेकिन वर्तमान में उनका करियर डांवा डोल है। उनकी गत वर्ष प्रदर्शित हुई बेबी जॉन, जिसमें सलमान खान ने कैमियो किया, भी उन्हें संभाल नहीं पाई।

पुलकित सम्राट

पुलकित ने ‘बिट्टू बॉस’ से शुरुआत की और सलमान ने उन्हें प्रमोट किया। ‘जय हो’ में मौका देने से लेकर पुलकित की पहली पत्नी को अपनी बहन मानने वाले सलमान खान ने पुलकित का पूरा समर्थन किया। पुलकित सम्राट को लोग आज उनकी सफलतम सीरीज फुकरे के लिए जानते हैं। इसके अतिरिक्त उनके करियर ने कोई और उपलब्धि हासिल नहीं की है। उनकी फिल्मों का ग्राफ मिला-जुला ही रहा है।

सुपर सितारों में शामिल हुई एक मात्र सोनाक्षी सिन्हा

सलमान खान द्वारा प्रस्तुत सितारों में एक मात्र सोनाक्षी सिन्हा ऐसी नायिका रही हैं जिन्होंने स्वयं को बॉलीवुड में स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है। वो आज भी एक लोकप्रिय और सफल नायिका के तौर पर जानी जाती हैं। वर्तमान में सोनाक्षी अपनी वेब सीरीज दहाड़ के दूसरे भाग को शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। रीमा कागदी की इस सीरीज के पहले भाग को ओटीटी पर जबरदस्त सफलता मिली थी। वहीं दूसरी ओर वे संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर सीरीज हीरामंडी के दूसरे भाग को लेकर भी चर्चाओं में हैं।

सलमान खान का कद इतना बड़ा है कि उनके साथ नाम जुड़ना किसी भी यंग एक्टर के लिए सौभाग्य की बात मानी जाती है। लेकिन सफलता केवल लॉन्च से नहीं, लगातार मेहनत, प्रतिभा और किस्मत के मेल से मिलती है। इन चेहरों में कुछ अब भी संघर्ष कर रहे हैं, जबकि कुछ को फिर से खुद को साबित करना बाकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज