Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फेल साबित हुआ ऑपरेशन सिंदूर, क्यों पड़ी इसे करने की आवश्यकता; विपक्ष के वरिष्ठ नेता का बड़ा बयान

शिवसेना सांसद संजय राउत ने ऑपरेशन सिंदूर को असफल करार देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस ऑपरेशन की जरूरत और उसकी विफलता पर विपक्ष ने उठाए सवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 2:11:25

फेल साबित हुआ ऑपरेशन सिंदूर, क्यों पड़ी इसे करने की आवश्यकता; विपक्ष के वरिष्ठ नेता का बड़ा बयान

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA के सहयोगी शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को 'फेल ऑपरेशन' बताया है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग भी दोहराई है। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 सैलानियों की निर्मम हत्या कर दी थी।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा, 'मैं पहले भी कह चुका हूं कि ऑपरेशन सिंदूर फेलियर ऑपरेशन है, लेकिन देशहित में हम विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करना चाहते। दूसरी बात यह है कि ऑपरेशन सिंदूर करने की जरूरत क्यों पड़ी? क्योंकि पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की। इसके लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं।'

उन्होंने कहा कि अमित शाह को इसका प्रायश्चित स्वरूप इस्तीफा देना चाहिए। राज्यसभा सांसद ने कहा, 'अमित शाह जी को पद छोड़ देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता तो प्रधानमंत्री को कर्तव्यपालन में हुई चूक के लिए अमित शाह का इस्तीफा लेना चाहिए और उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। लेकिन अमित शाह कल आए और हमें ज्ञान दे रहे थे। आप ही जिम्मेदार हैं। ऑपरेशन सिंदूर नहीं, बल्कि सिंदूर उजाड़ दिया गया है महिलाओं का।'
operation sindoor,sanjay raut,amit shah resignation,pulwama attack,terrorism,indian army,opposition statement,india-pakistan tension,jammu kashmir attack,failed military operation,defense news,political controversy संजय राउत ने सवाल उठाया, 'आतंकवादी कहां हैं? क्या उन्हें गुजरात में छिपाया गया है या दाहोद में? कल मोदी जी गुजरात में थे। जिस गांव से औरंगजेब का जन्म हुआ था, वहां बड़ी गर्जना हो रही थी। आप जिम्मेदार हैं। आपकी वजह से सिंदूर उजड़ा। इसलिए प्रायश्चित स्वरूप इस्तीफा दीजिए। लेकिन कल आप कहां थे...?'

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच