न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 दिनों से चली आ रही तेजी को लगा ब्रेक, आज इतने रूपये टूटा सोना

दिल्ली में सोने की कीमतों में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट, 4 दिनों की तेजी टूटी। अमेरिकी टैरिफ स्थगित और डॉलर इंडेक्स में तेजी से सोना सस्ता हुआ। जानें सोने-चांदी के ताज़ा दाम और बाजार का हाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 6:47:59

4 दिनों से चली आ रही तेजी को लगा ब्रेक, आज इतने रूपये टूटा सोना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोप पर लगाए गए टैरिफ को स्थगित करने के फैसले के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। साथ ही, डॉलर इंडेक्स में तेजी आने की वजह से भी सोने के दाम कम हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में सोने के दाम में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के दाम में करीब 1,400 रुपये की कमी हुई है। इससे पहले लगातार चार कारोबारी दिनों तक सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी रही थी, जिसमें सोने के दाम 2,700 रुपये से अधिक बढ़ गए थे। आइए जानते हैं कि अब दिल्ली में सोने की कीमतें कितनी हो गई हैं।

दिल्ली में सोने और चांदी दोनों के दाम हुए सस्ते

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में सोने की कीमत 800 रुपये गिरकर 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। इससे चार दिनों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 800 रुपये घटकर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई है। पिछले कारोबारी दिन यह कीमत 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसके अलावा चांदी के दाम मंगलवार को 1,370 रुपये की गिरावट के साथ 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गए। सोमवार को चांदी 1,00,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोने की कीमत 45.03 डॉलर प्रति औंस यानी 1.35 प्रतिशत गिरावट के साथ 3,296.92 डॉलर प्रति औंस रह गई।

जानकार क्या कह रहे हैं?

कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी और जिंस शोध विशेषज्ञ कायनात चैनवाला ने बताया कि अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापार वार्ता को लेकर ब्रसेल्स के दबाव के कारण सोना 3,350 डॉलर प्रति औंस के नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग घट रही है। चैनवाला ने आगे कहा कि निवेशक अब मुद्रास्फीति और शुल्क की चिंताओं के बीच आने वाले अमेरिकी टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर और उपभोक्ता विश्वास के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं, जो आर्थिक स्थिति के बारे में और संकेत देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं