Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Update: देश में 76 दिनों बाद मिले कोरोना के सबसे कम मरीज, मौतों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ने लग गई है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो कोरोना के 59,958 नए मरीज मिले है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jun 2021 9:53:14

Corona Update: देश में 76 दिनों बाद मिले कोरोना के सबसे कम मरीज, मौतों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी पड़ने लग गई है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो कोरोना के 59,958 नए मरीज मिले है। यह आंकड़ा पिछले 76 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 30 अप्रैल को 53,237 मरीजों की पहचान हुई थी। इस वक्त जो सबसे ज्यादा चिंता बढ़ा रही है वह है रोजाना होने वाली मौतों की संख्या। बीते दिन 2,732 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को 1 लाख 17 हजार 232 लाख मरीज ठीक भी हुए। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 60,056 की कमी हुई।

देश में अब तक कोरोना से 2 करोड़ 95 लाख 10 हजार 410 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2 करोड़ 81 लाख 62 हजार 947 मरीज ठीक भी हुए। अब तक 3 लाख 74 हजार 305 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश में 9,08,547 एक्टिव केस हैं।

मृत्यु दर 1.27%, रिकवरी रेट 95%

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.27% है, जबकि रिकवरी रेट 95% से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस घटकर 4% से कम हो गए हैं। भारत का कोरोना एक्टिव केस में दुनिया में तीसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।
महाराष्ट्र

सोमवार को 8,129 लोग संक्रमित पाए गए। 14,732 लोग ठीक हुए और 1,592 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 59.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 56.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.12 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.47 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

सोमवार को 313 लोग संक्रमित पाए गए। 1,116 लोग ठीक हुए और 72 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.72 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,858 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 8,111 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

सोमवार को 242 नए मामले सामने आए। 516 लोग ठीक हुए और 36 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,588 लोगों की मौत हो गई। 3,941 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

दिल्ली

सोमवार को 131 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 355 लोग ठीक हुए और 16 की मौत हो गई। अब तक 14.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.03 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,839 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 3,226 मरीजों का इलाज चल रहा है। पश्चिम बंगाल

सोमवार को 3,984 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद इसके कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14,61,257 हो गए, जबकि इस महामारी के 84 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 16,896 हो गई है।

बिहार

सोमवार को 8 कोरोना मरीजों की मौत हो जाने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9492 हो गई। वहीं, संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 717215 हो गई।

छत्तीसगढ़

सोमवार को 600 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,600 लोग ठीक हुए और 17 की मौत हो गई। अब तक 9.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.61 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,334 लोगों की मौत हो चुकी है। 12,660 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात

सोमवार को 405 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,106 लोग ठीक हुए और 6 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.20 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,003 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 9,542 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान


सोमवार को 277 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1,231 लोग ठीक हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.49 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.34 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,842 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 6,467 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका