बता दें भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों में अब कमी आती दिख रही है। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 20,84,421 नमूनों की जांच की गई जिससे देश में अभी तक की गई कुल जांच की संख्या 36,11,74,142 हो गयी है। संक्रमण की दैनिक दर गिरकर 5.78% हो गयी है जो लगातार 12वें दिन 10% से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 6.89% रह गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 15,55,248 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.73% है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 93.08% है। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 23वें दिन संक्रमण के रोज आने वाले नए मामलों से अधिक है। देश में शनिवार को करीब दो महीनों में कोविड-19 के एक दिन में सबसे कम 1,20,529 नए मामले आए और इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,86,94,879 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रामक रोग से 3,380 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या 3,44,082 हो गयी है।A total of 646 doctors died in the second wave of COVID-19: Indian Medical Association pic.twitter.com/RF5Yw355zw
— ANI (@ANI) June 5, 2021













