न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीजफायर के लिए एक बार नहीं पाकिस्तान ने दो बार किया था कॉल, सामने आया 160 मौतों का नया आंकड़ा

भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर के लिए सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि दो बार संपर्क साधा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 4:00:07

सीजफायर के लिए एक बार नहीं पाकिस्तान ने दो बार किया था कॉल, सामने आया 160 मौतों का नया आंकड़ा

भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर के लिए सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि दो बार संपर्क साधा था। पहली बार यह संपर्क 7 मई की शाम हुआ, जब पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत को औपचारिक संदेश भेजा। उस दिन भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

इसके बाद 10 मई को दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर पर बातचीत हुई, जिसमें युद्धविराम यानी सीजफायर पर सहमति बनी। यह बातचीत सैन्य संचार माध्यमों से हुई और इसका उद्देश्य सीमा पर बढ़ते तनाव को कम करना था। इस विषय पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी पुष्टि की थी कि पाकिस्तान ने वार्ता की पहल की थी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या 160 तक पहुंच गई है। इनमें बहावलपुर में हुए हमले में मारे गए 20 से अधिक लोग भी शामिल हैं, जिनमें से कई आतंकी मसूद अजहर के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। भारत की इस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान सेना को भी गंभीर नुकसान हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के करीब 40 जवान मारे गए हैं, हालांकि पाकिस्तान ने केवल 11 की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।

10 मई की जवाबी कार्रवाई में भारत ने कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया। लाहौर एयरपोर्ट पर दो लोगों की जान गई, सरगोधा में दो और रावलपिंडी में चार लोग मारे गए। रहिमयार खान में पांच लोग घायल हुए, जबकि सियालकोट में पाक सेना के 11 जवानों की मौत की खबर है।

इस अचानक हुए सीजफायर के ऐलान ने कई सवाल खड़े किए हैं, खासतौर पर तब जब भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी नेटवर्क पर भारी चोट पड़ी है। अब यह साफ होता जा रहा है कि पाकिस्तान ने बढ़ते दबाव के चलते भारत से दो बार युद्धविराम के लिए संपर्क किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी