न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एम्बुलेंस के नाम पर कोरोना मरीजों से लूट, 10 KM के लिए वसूले जा रहे हैं 10000 रुपये

हैदराबाद में तो सिर्फ 10 किलोमीटर के लिए मरीजों को 10,000 रुपये देने पड़ रहे हैं। पंजाब और महाराष्ट्र को छोड़ कर बाक़ी सारे राज्यों का भी यही हाल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 July 2020 1:07:47

एम्बुलेंस के नाम पर कोरोना मरीजों से लूट, 10 KM के लिए वसूले जा रहे हैं 10000 रुपये

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गया। अब तक 11 लाख 16 हजार 623 मरीज हो चुके हैं। इनमें 7,00,305 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 27 हजार 502 मरीजों की मौत हो गई। 3 लाख 88 हजार 414 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 759 केस सामने आए है। वहीं, आज 674 लोगों की मौत भी हुई है। 22 हजार 648 मरीज ठीक भी हुए है। कोरोना संकट के बीच प्राइवेट अस्पतालों और एम्बुलेंस सेवा देने वाली कंपनियों ने मरीज़ों को लूटने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। इन दिनों कई राज्यों में सिर्फ 10-15 किलोमीटर की दूरी के लिए एम्बुलेंस हजारों रुपये वसूल रही है। हैदराबाद में तो सिर्फ 10 किलोमीटर के लिए मरीजों को 10,000 रुपये देने पड़ रहे हैं। पंजाब और महाराष्ट्र को छोड़ कर बाक़ी सारे राज्यों का भी यही हाल है।

अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एम्बुलेंस के चार्ज को लेकर लगभग हर राज्य से शिकायतें आ रही हैं। बेंगलुरु में एक शख्स को अपनी मां को हॉस्पिटल ले जाने के लिए 15 हजार रुपये देने पड़े। जबकि उनके घर से हॉस्पिटल की दूरी सिर्फ 6 किलोमीटर थी। यानी 12 किलोमीटर के लिए उन्हें 15 हज़ार रुपये देने पड़े। कोलकाता में कोरोना के मरीजों को 5 किलोमीटर आने-जाने के लिए 6-8 हज़ार रुपये देने पड़ रहे हैं।

इतना ही नहीं कई प्राइवेट एम्बुलेंस वाले तो PPE किट के नाम पर 3 हजार रुपये एक्सट्रा चार्ज कर रहे हैं। कई शहरों में तो लोगों को एम्बुलेंस भी नहीं मिल रहे हैं। कर्नाटक में सरकार की तरफ से 71 एम्बुलेंस चलाए जाते हैं, जिसमें से सिर्फ 23 कोरोना के मरीजों के लिए है। यहां से ऐसी भी खबरें आईं कि एम्बुलेंस के इंतज़ार में दर्जनों लोगों ने दम तोड़ दिया।

पंजाब और महाराष्ट्र में भी ऐसे ही हालात थे। लेकिन शिकायत मिलने के बाद दोनों राज्यों ने यहां चार्ज को फिक्स कर दिए। इससे पहले मुंबई में 10-15 किलोमीटर जाने आने के लिए मरीजों से 30,000 रुपये तक मांगे जाते थे। यानी एक किलोमीटर के लिए करीब 3,000 रुपये। पुणे में भी 7 किलोमीटर के लिए 8,000 रुपये तक लिए जाते थे। लेकिन जून के आखिरी हफ्ते में उद्धव ठाकरे की सरकार ने इस पर रोक लगा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
PM मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने पर Parle कंपनी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
PM मोदी द्वारा मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने पर Parle कंपनी की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना! लड़की ने ऐसा क्यों कहा? वायरल वीडियो में जानिए वजह
घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना! लड़की ने ऐसा क्यों कहा? वायरल वीडियो में जानिए वजह
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
सोशल मीडिया पर छाया नया AI फोटो ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी वायरल तस्वीरें
सोशल मीडिया पर छाया नया AI फोटो ट्रेंड, जानें किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी वायरल तस्वीरें
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’