न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी- हिंदुस्तान के किसानों पर कुछ समय से लगातार हो रहा आक्रमण, धारा 144 के बीच पीड़ितों से मिलने लखीमपुर खीरी जाऊंगा

लखीमपुर हिंसा, प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने को लेकर राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Oct 2021 11:42:47

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी- हिंदुस्तान के किसानों पर कुछ समय से लगातार हो रहा आक्रमण, धारा 144 के बीच पीड़ितों से मिलने लखीमपुर खीरी जाऊंगा

लखीमपुर हिंसा, प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने को लेकर राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों को कुचला जा रहा है और आरोपियों पर एक्शन नहीं लिया जा रहा। राहुल गांधी ने कहा, 'कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। एक तो किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। उनका मर्डर किया जा रहा है। बीजेपी के होम मिनिस्टर की बात हो रही है उनके पुत्र की बात हो रही है। उन पर कोई एक्शन नहीं हो रहा।'

वायनाड सांसद ने कहा, 'चाहे प्रियंका हो मैं हूं या हमारे परिवार का कोई भी हो, हमें मैन हैंडलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें मार दीजिए, काट दीजिए हमें फर्क नहीं पड़ता। यह हमारी सालों पुरानी ट्रेनिंग हैं। यह हमारे परिवार की ट्रेनिंग है। हिंदुस्तान की आवाज को कुचला जा रहा है। मैं पीड़ित परिवारों का दर्द बांटना चाहता हूं। वहां जाकर ग्राउंड रियलिटी जानना चाहता हूं। समझना चाहता हूं। अभी ग्राउंड रियलिटी किसी को नहीं पता है।'

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल गांधी लखीमपुर खीरी जाने वाले थे। इसके लिए उन्होंने यूपी सरकार से इजाजत भी मांगी लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली।

वायनाड सांसद ने कहा, 'देश के संवैधानिक ढांचे पर संघ-बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के सभी संस्थानों को कंट्रोल कर लिया गया है। यहां लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन आज हिन्दुस्तान में तानाशाही है। राजनेता, यूपी में नहीं जा सकते हैं। कल से हमें कहा जा रहा है कि आप यूपी नहीं जा सकते। छत्तीसगढ़ के सीएम (भूपेश बघेल) जाते हैं तो उन्हें रोक लिया जाता है। वजह बताई जाती है कि धारा 144 लागू है।'

वायनाड सांसद ने कहा, 'देशभर के किसानों पर एक के बाद एक हमला हो रहा है। पहले तीन कृषि कानून बिल लाकर। अब उनका हक छीना जा रहा है। कल प्रधानमंत्री जी लखनऊ में थे, लेकिन लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए। मृत किसानों का पोस्टमार्टम ठीक से नहीं किया जा रहा है। जो ठीक से बात करे उसे बंद किया जा रहा है। आज हम लखनऊ जाने की कोशिश करेंगे, लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे।'

राहुल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यूपी में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। जैसा आपने अभी बोला कि यह राजनीति हो रही है। हमारा विपक्ष का काम प्रेशर बनाने का होता है, तब कार्रवाई होती है। सरकार नहीं चाहती कि हम प्रेशर बनाएं। सच बताऊं कि यह काम आपका है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते, उसे आप भूल गए।

राहुल ने कहा कि देश का जो ढांचा है उसे बीजेपी और आरएसएस काबू कर रही है। यह सिर्फ मीडिया की बात नहीं है। आप जानते हो कि मीडिया को कैसे कंट्रोल किया जाता है उसी तरह देश के सभी इंस्टीट्यूशंस को कंट्रोल किया गया है। आज देश में तानाशाही है। राजनेता उत्तर प्रदेश में नहीं जा सकते। कल से हमें कहा जा रहा है कि भैया आप नहीं जा सकते।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात