न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत जोड़ो यात्रा': 3570 KM का सफर, 300 लोग पदयात्रा में रहेंगे शामिल, तिरंगा लेकर चलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 300 लोगों को लेकर 3570 किलोमीटर की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज से शुरू करने जा रहे है। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त होगी। राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में 117 नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के इन नेताओं में 28 महिलाएं भी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Sep 2022 10:28:18

'भारत जोड़ो यात्रा': 3570 KM का सफर,  300 लोग पदयात्रा में रहेंगे शामिल, तिरंगा लेकर चलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करीब 300 लोगों को लेकर 3570 किलोमीटर की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज से शुरू करने जा रहे है। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त होगी। राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में 117 नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के इन नेताओं में 28 महिलाएं भी हैं। कांग्रेस नेताओं के अलावा सिविल सोसायटी से जुड़े हुए लोग, सुरक्षाकर्मी, पार्टी की कम्युनिकेशन टीम के सदस्य जिनमें फोटोग्राफर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संभालने वाले लोग और साथ ही मेडिकल टीम के लोग भी यात्रा में शामिल होंगे। इस तरह से सभी को मिलाकर यह संख्या 300 तक हो रही है। 150 दिनों तक चलने वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' देश के 12 राज्यों से होते हुए गुजरेगी। ये पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। ये यात्रा केरल के तिरुवनंतपुरम और कोच्चि, कर्नाटक के मैसूर, महाराष्ट्र के नांदेड़, मध्य प्रदेश के इंदौर, राजस्थान के कोटा, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, दिल्ली, हरियाणा के अंबाला, पंजाब में पठानकोट और जम्मू से होते हुए श्रीनगर में समाप्त होगी।

राहुल गांधी 'भारत जोड़े यात्रा' को आम लोगों से जुड़ने से कवायद कर रहे हैं। इसीलिए चमक-दमक से दूर साधारण तरीके से इस यात्रा को पूरा करना चाहते हैं। ऐसे में राहुल गांधी किसी भी होटल में ठहरने के बजाय कंटेनर जिसे आशियाने में तब्दील किया गया है, उसी में रहेंगे और टेंट में पार्टी नेताओं के साथ खाना खाएंगे। वो 150 दिनों तक इसी कंटेनर में रहेंगे। सोने के लिए बेड, टॉयलेट और कुछ में एसी भी लगाया गया है। यह यात्रा 5 महीने तक चलेगी। इसलिए यात्रा में जाने वाले सभी नेताओं को बताया गया है कि कपड़े धोने की सुविधा 3 दिन में एक बार ही मिल पाएगी। यह यात्रा एक दिन में 22-23 किलोमीटर तक चलेगी। यह यात्रा हर रोज दिन के पहले पहर में सुबह 7 बजे शुरू होगी और सुबह 10 बजे तक चलेगी। इसके बाद कुछ घंटे के आराम के बाद यात्रा दूसरे पहर में 3:30 बजे शुरू होगी और शाम को 7 बजे तक चलेगी।

हर रोज बसेगा एक नया गांव

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हर रोज कंटेनर के जरिए एक नया गांव बसेगा, जहां राहुल गांधी और उनके साथ चलने वाले यात्री ठहरेंगे। इसके लिए करीब 60 कंटेनर को आशियाने के रूप में तैयार किया गया है, जिन्हें ट्रकों पर रखा गया है। यह सभी कंटेनर राहुल यात्रा के दौरान साथ नहीं चलेंगे बल्कि दिन के अंत में निर्धारित जगह पर यात्रा में शामिल लोगों के पास इन्हें पहुंचा दिया जाएगा। रात्रि विश्राम के लिए इन सारे कंटेनर को गांव की शक्ल में हर रोज एक नई जगह पर खड़ा किया जायेगा। राहुल गांधी सुरक्षा कारणों से एक अलग कंटेनर में सोएंगे जबकि बाकी अधिकतर कंटेनरों में 12 लोग सो सकते हैं। इसी कंटेनर के गांव में सभी यात्री एक टेंट में राहुल गांधी के साथ खाना भी खाएंगे, जो पूर्णकालिक यात्री राहुल गांधी के साथ रुकेंगे वे एक साथ खाना खायेंगे और आसपास ही रहेंगे।

तिरंगा लेकर चलेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी महात्मा गांधी मंडपम पर भी जाएंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें भारत का झंडा सौंपेंगे। यह झंडा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आगे लेकर पार्टी नेता लेकर चलेंगे। इसके अलावा बाकी कुछ नेता भी अपने हाथों में तिरंगा लेकर चलेंगे। कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए टाइटल सॉन्ग बना रखा है, जो पूरे यात्रा के दौरान बजता रहेगा। इस टाइटल सॉन्ग को मंगलवार को तमिल में जारी किया गया जबकि 11 सितंबर को मलयालम में और 30 सितंबर को कन्नड़ में जारी किया जाएगा। इस तरह जब यह यात्रा किसी राज्य में पहुंचेगी तो यह टाइटल सॉन्ग उस राज्य की स्थानीय भाषा में जारी होता रहेगा और बजता रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात