न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माफी अस्‍वीकार, कार्रवाई से बचने के लिए मगरमच्छ के आंसू..., विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कोर्ट ने माफी स्वीकार करने से किया इनकार और कहा- सिर्फ कार्रवाई से बचने के लिए बहाए जा रहे हैं मगरमच्छ के आंसू।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 19 May 2025 1:51:43

माफी अस्‍वीकार, कार्रवाई से बचने के लिए मगरमच्छ के आंसू..., विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने तीखी फटकार लगाई है। कोर्ट ने न केवल उनकी माफी को अस्वीकार किया, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि यह माफी सच्चे हृदय से नहीं, बल्कि कार्रवाई से बचने के लिए दी गई प्रतीत होती है।

जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने सोमवार, 19 मई 2025 को सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि याचिकाकर्ता माफी पर लगातार जोर दे रहे हैं, लेकिन कोर्ट यह जानना चाहता है कि वह माफी किस प्रकार की है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं और यह अदालत यह देखने के लिए वीडियो मंगवाएगी कि विजय शाह ने किस भावना से क्षमा मांगी।

वकील ने कोर्ट को बताया कि 15 मई के आदेश के खिलाफ एक नई विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की गई है और साथ ही विजय शाह ने विवादित बयान पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है।

इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने तीखे शब्दों में कहा, "हमने आपका वीडियो मंगवाया है ताकि देख सकें कि आपने माफी किस तरीके से मांगी है। माफी का भी एक अर्थ होता है। कई बार लोग केवल कार्रवाई से बचने के लिए भावनात्मक दिखने की कोशिश करते हैं, जिसे मगरमच्छ के आंसू कहा जाता है। हम देखेंगे कि यह माफी उसी श्रेणी में आती है या नहीं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें इस तरह की माफी की आवश्यकता नहीं है। आपने एक गैर-जिम्मेदाराना बयान दिया। आपको अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए था। सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम सैनिकों और सेना का गहरा सम्मान करते हैं।"

जस्टिस सूर्यकांत ने मंत्री विजय शाह की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा, "आपकी टिप्पणी पूरी तरह से बिना सोचे-समझे की गई प्रतीत होती है। आप अपनी माफी पर ज़ोर दे रहे हैं लेकिन ईमानदारी से प्रयास करने से आपको किसने रोका? यह न्यायालय की अवमानना नहीं है, लेकिन आप यहां आए हैं और अब माफी मांग रहे हैं – क्या यही आपका रवैया है?"

उन्होंने आगे कहा, "आप एक जनप्रतिनिधि हैं, एक सार्वजनिक व्यक्ति हैं। आपको बोलते समय शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। मीडिया आपकी बातों की गहराई तक नहीं जा रहा, लेकिन कोर्ट देखेगा कि मंच से आपने कैसी घटिया और अपमानजनक भाषा का उपयोग किया। यह सेना से जुड़ा मामला है और इससे हम सबकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।"

जब विजय शाह ने कहा, "मैं दिल से क्षमा चाहता हूं," तो सुप्रीम कोर्ट ने फिर माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया। जज ने उनके वकील से आगे की दलील प्रस्तुत करने को कहा और स्पष्ट किया कि मंत्री का आचरण अनुकरणीय होना चाहिए।

एक बार फिर जब वकील ने माफी मांगी, तो कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की, "बाद में आप कहेंगे कि कोर्ट के कहने पर माफी मांगी। आपके बयान को कई दिन हो चुके हैं और इससे पूरे देश में नाराजगी फैली है। अगर आपकी भावना सच्ची होती तो आप ‘अगर-मगर’ लगाकर खेद नहीं जताते।"

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब